फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM Narendra Modi Praises Vicky Kaushal Movie Says Chhaava Ki Dhoom Machi Hui Hai

Chhaava: "छावा की धूम मची हुई है", पीएम मोदी ने की विक्की कौशल की फिल्म की जमकर तारीफ

Fri, 21 Feb 2025 11:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:39 PM IST
सार

Chhaava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "छावा की धूम मची हुई है।"
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Praises Vicky Kaushal Movie Says Chhaava Ki Dhoom Machi Hui Hai
पीएम मोदी, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'छावा' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की जमकर सराहना की। भारतीय सिनेमा को आकार देने में महाराष्ट्र और मुंबई की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा को ये ऊंची दी है। और इन दिनों तो, छावा की धूम मची हुई है।" 

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 8 : विक्की कौशल की ‘छावा’ का जलवा बरकरार, जानिए आठवें दिन की कितनी कमाई

विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स ने साझा किया वीडियो

प्रधानमंत्री ने फिल्म की ऐतिहासिक महत्वता को भी स्वीकार किया और कहा, "सांभाजी महाराज के शौर्य से इस रूप में परिचय, शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ने ही कराया है।" पीएम मोदी का यह वीडियो मैडॉक फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


पीएम मोदी की तारीफ से खुश हुई टीम

मैडॉक फिल्म्स की ओर से कैप्शन में लिखा गया, "एक ऐतिहासिक सम्मान....यह गर्व का एक बड़ा क्षण है, क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छावा की सराहना की और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और विरासत का सम्मान किया। इस क्षण ने हमें अपार कृतज्ञता से भर दिया है। मैडॉक फिल्म्स, दिनेश विजन, लक्ष्मण उतेकर, विक्की कौशल और फिल्म की पूरी टीम इस विशेष उल्लेख से अभिभूत है।"

विज्ञापन

ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद

'छावा' छत्रपति सांभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म  ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक महत्त्व को बखूबी प्रस्तुत करती नजर आती है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। वहीं, इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल ने सांभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोसले, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब, डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम, आशुतोष राणा ने हम्बीरराव मोहिते और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई की भूमिका निभाई है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed