फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   People need one tight slap, says singer Abhijeet Bhattacharya

पत्रकार से विवाद पर बोले अभिजीत, जरूरत है एक करारे थप्पड़ की

Thu, 07 Jul 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
People need one tight slap, says singer Abhijeet Bhattacharya
गायक अभिजीत एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अभिजीत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इसपर महिला पत्रकार समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं। इसी बात पर अभिजीत की ट्वीटर पर बहस होने लगी और बहस के दौरान उन्होंने स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्वाति ने अभीजित के खिलाफ दिल्ली के वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
विज्ञापन


इस पूरे विवाद पर मिड-डे को दिए गए इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा कि मैंने ट्विटर पर 'जस्टिस फार स्वाति' ट्रेंड चलाया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वास्तव में मैं बहुत खुश हूं कि ये इतना बड़ा मुद्दा बना। लेकिन कुछ तथाकथित पत्रकारों हैं जो पैसे लेकर मुद्दों को आगे बढ़ाते हैं। इन्हें भारत का नाम खराब करने के लिए पैसे दिए जाते हैं।
विज्ञापन


मैं ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से ट्राल किया जा रहा था। शुरुआत में तीन लोग थे जो मुझे ट्राल कर रहे थे लेकिन फिर बाद में कुछ इसमें पाकिस्तानी भी शामिल हो गए। मैंने इन लोगों को जवाब दिया, यह कहते हुए कि मुझे ब्लॉक मत करना। मैंने दो बार ट्वीट किया और फिर मैं ब्लाक कर दिया गया। ब्लॉक, ब्लॉक, ब्लॉक। तभी मैंने फैसला किया कि अब इन लोगों को एक करारा थप्पड़ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्यों पाकिस्तान के बारे में इतना गर्व महसूस करते हो?

People need one tight slap, says singer Abhijeet Bhattacharya
यह पूछे जाने पर कि आप ने महिला पत्रकार को बेशर्म बुढ़िया क्यों कहा, अभिजीत ने कहा कि यह महिला एक खास तरह की भाषा समझती है। उसने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है कि मर्द भी शर्मा जाएं। आप उसका इतिहास देखिए उसमें सिर्फ गाली है। मैंने उसे बेशर्म बुढ़िया कहा क्योंकि हिन्दी में यह ज्यादा प्रभावी है। अगर मैंने उसे इंग्लिश में 'ओल्ड लेडी' कहा होता तो क्या तब भी यह इतना प्रभावी होता?

अभिजीत ने कहा कि आज हमारे देश में इस तरह के कानून बन गए हैं कि एक औरत आपको गाली देने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन अगर किसी एक आदमी ने जवाब दे दिया या कुछ कह दिया तो उसके खिलाफ महिला उत्पीड़न या छेड़छाड़ का केस ठोक दिया जाता है। मैं इन सभी लोगों से पूछना चाहता हूँ, तुम क्यों पाकिस्तान के बारे में इतना गर्व महसूस करते हो? और भारत के बारे में क्यों नहीं? इन लोगों का एक ही उद्देश्य है, सरकार-विरोधी और भारत विरोधी होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed