फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Kapadia All We Imagine as Light selected for Munich Film Festival 2024 details inside

MFF 2024: म्यूनिख फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', कान जीत रचा था इतिहास

Tue, 18 Jun 2024 10:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 10:29 PM IST
सार

पायल कपाड़िया की फीचर फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने एक और उपलब्धि हासिल की है। कान के बाद अब इसका प्रदर्शन म्यूनिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में होगा। 
 

विज्ञापन
Payal Kapadia All We Imagine as Light selected for Munich Film Festival 2024 details inside
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

पायल कपाड़िया की फीचर फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने 77वें कान फिल्म महोत्सव में इतिहास रच दिया। भारतीय फिल्म ने ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड अपने नाम किया। अब इस फिल्म को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अब म्यूनिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में प्रदर्शित होगी। इसे बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के बाद जर्मनी में दूसरा सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल माना जाता है।

विज्ञापन

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की एक और उपलब्धि

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट',  म्यूनिख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में सिनेमास्टर्स प्रतियोगिता के लिए 14-फिल्म लाइनअप का हिस्सा है, जो समारोह का मुख्य भाग है। महोत्सव में 'काइंड्स ऑफ काइंडनेस', '100 यार्ड्स', 'कॉट बाय द टाइड्स', 'वुमन ऑफ...', 'मेमोरी' और 'सब्सटेंस' फिल्म का भी प्रदर्शन होगा। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की बात करें तो यह पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म है। फिल्म में कानी कुसरुति, दिव्य प्रभा, छाया कदम और हृदय हारून जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन


Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

कान में लहराया सफलता का परचम 

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' 30 वर्षों में कान फिल्म महोत्सव के मुख्य खंड में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। प्रतियोगिता अनुभाग में जगह बनाने वाली आखिरी भारतीय फिल्म 1994 में शाजी एन करुण की 'स्वाहम' थी। वहीं, फिल्म महोत्सव में योर्गोस लैंथिमोस द्वारा निर्देशित 'काइंड्स ऑफ काइंडनेस' के लिए जेसी पेलेमन्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी जीती थी। 


Maharaj: गुजरात हाईकोर्ट ने 'महाराज' की ओटीटी रिलीज पर एक दिन और बढ़ाई रोक, दोनों पक्षों के बीच बहस पूरी

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी

'ऑल वी इमेजिन एज लाइटट फ्रांस की पेटिट कैओस और भारत की चॉक एंड चीज फिल्म्स के बीच एक इंडो-फ्रेंच सह-उत्पादन है। वहीं, इसकी कहानी की बात करें तो, यह केरल की दो नर्सों की कहानी है। कहानी के केंद्र में नर्स प्रभा हैं, जिसका किरदार कनी कुसरुति ने निभाया है। उनकी दुनिया तब अस्त-व्यस्त हो जाती है जब उन्हें अपने अलग हो चुके पति से एक अप्रत्याशित उपहार मिलता है, जिससे उनकी लंबे समय से दबी भावनाएं फिर से जाग उठती हैं। जैसे ही प्रभा अपने अतीत की जटिलताओं से जूझती है, उसकी छोटी रूममेट अनु नए प्यार की यात्रा पर निकलती है, जिसे मुंबई की अराजक सड़कों की पृष्ठभूमि में खूबसूरती से चित्रित किया गया है। फिल्म इन दो विपरीत कथाओं को कुशलतापूर्वक एक साथ जोड़ता है, और इसके पात्रों की कच्ची भावनाओं और संघर्षों की झलक पेश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed