फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pawan Singh's new song Sata Ke Paisa gets 12 million views on YouTube

Bhojpuri: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा पवन सिंह-अकांक्षा दुबे का गाना 'सटा के पैसा', दर्शकों को पसंद आ रहा पावर स्टार का अंदाज

Sun, 29 May 2022 02:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 May 2022 02:09 AM IST
सार

'सटा के पैसा' सॉन्ग की लोकप्रियता हर गुजरते दिन से साथ बढ़ती चली जा रही है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.2 करोड़ बार देखा जा चुका है। गाने में भोजपुरी अभिनेता के साथ अकांक्षा दुबे की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
Pawan Singh's new song Sata Ke Paisa gets 12 million views on YouTube
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज कर खूब धमाल मचा रहे हैं।  फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में रिलीज किया गया उनका गाना 'सटा के पैसा' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन जहां एक ओर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं, वहीं उनके बैक टू बैक गानों का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। पति पत्नी हाल ही में आरा के फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। इस केस की सुनवाई करते हुए जज ने दोनों को आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने का एक मौका दिया है।

विज्ञापन

'सटा के पैसा' को मिले 1.2 करोड़ व्यूज
उनके गाने की बात करें तो सटा के पैसा सॉन्ग की लोकप्रियता हर गुजरते दिन से साथ बढ़ती चली जा रही है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.2 करोड़ बार देखा जा चुका है। गाने में भोजपुरी अभिनेता के साथ अकांक्षा दुबे की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि महज दो हफ्ते में ही इस गाने ने यह आंकड़ा पार किया है। यूट्यूब पर फैंस कमेंट सेक्शन में जाकर अपने चहेते सितारे पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को  पसंद आ रही पवन सिंह-अकांक्षा दुबे की जोड़ी 
इस वीडियो सॉन्ग को शुभ लाभ फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल ने 1 मई 2022 को रिलीज किया था। गाने में आकांक्षा दुबे की कातिलाना अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। इसके अलावा पवन सिंह की दबंगई भी लोगों को खूब भा रही है। इसके क्रेज को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही यह गाना कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed