फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pawan singh garima parihar bhojpuri song humro umar lag jaye

Bhojpuri Song: धमाल मचा रहा पवन सिंह का नया गाना 'हमरो उमर लग जाए', गरिमा परिहार के साथ जोरदार है केमिस्ट्री

Tue, 31 May 2022 03:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 31 May 2022 03:00 PM IST
सार

पवन सिंह का नया गाना 'हमरो उमर लग जाए' रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही देर में इस गाने को 9 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। 
 

विज्ञापन
pawan singh garima parihar bhojpuri song humro umar lag jaye
पवन सिंह, गरिमा परिहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी के साथ तो तलाक का केस चल ही रहा है, साथ ही वह अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चे में हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी एक फिल्म को लेकर भी चर्चे में हैं और वह है 'मेरा भारत महान'। सिंगर पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस फिल्म का एक नया गाना 'हमरो उमर लग जाए' भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ गरिमा परिहार की केमिस्ट्री जम रही है।

विज्ञापन

इस गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह एक स्टेज परफॉर्मेंस कर रहे हैं और गरिमा अपने परिवार के साथ इसे सुनने के लिए आती हैं। शुरुआत में तो गरिमा को गाना कुछ खास पसंद नहीं आता है, लेकिन बाद में पवन की आवाज उन्हें इस कदर मंत्रमुग्ध कर देती है कि वह अपनी जगह से हिल नहीं पाती हैं। इस वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

pawan singh garima parihar bhojpuri song humro umar lag jaye
पवन सिंह, गरिमा परिहार - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस गाने को 9 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। अगर इसी तेजी के साथ दर्शक इस गाने को देखते रहे तो बहुत जल्द ये गाना दो मिलियन के आंकड़े को छू लेगा। मेरा भारत महान के इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में पवन सिंह का काफी सादगी भरा लुक देखने को मिला है।

विज्ञापन

हमरो उमर लग जाए गाने की बात करें तो इसे वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और गाने के लिरिक्स प्रकाश बारुद ने लिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed