फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Song Besharam Rang Controversy Kgf Actor Anant Nag Said it is not part of indian culture

Pathaan Controversy: बेशरम रंग पर फूटा केजीएफ एक्टर का गुस्सा, बोले- ऐसा कंटेंट भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं

Tue, 10 Jan 2023 10:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 Jan 2023 10:14 PM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान केजीएफ एक्टर अनंत नाग ने बेशरम रंग गाने को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि गाने में न्यूड कंटेंट है जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन
Pathaan Song Besharam Rang Controversy Kgf Actor Anant Nag Said it is not part of indian culture
अनंत नाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। किंग खान की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले यह विवादों में भी घिर गई है। दरअसल, पठान का गाना 'बेशरम रंग' जब से रिलीज हुआ है तभी से कई हिंदू संगठन फिल्म को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। लोगों के मुताबिक गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। 

विज्ञापन

Pathaan Song Besharam Rang Controversy Kgf Actor Anant Nag Said it is not part of indian culture
अनंत नाग, फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान केजीएफ एक्टर अनंत नाग ने इस गाने को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि गाने में न्यूड कंटेंट है जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। बता दें कि बेशरम रंग पठान का पहला गाना था जिसे ऑनलाइन रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक्टर ने इस पर अपने विचार रखते हुए कहा, ''महिलाओं को इस तरह दिखाना हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। अगर सेंसर टीम ने अपना काम किया होता, तो ऐसा नहीं होता। फिल्मों के बारे में भूल जाओ, ओटीटी कंटेंटं को देखो, वे हर तरह की घटिया और आपत्तिजनक चीजें दिखाते हैं। सब कुछ खुल्लमखुल्ला दिखाया जा रहा है और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Song Besharam Rang Controversy Kgf Actor Anant Nag Said it is not part of indian culture
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''भारतीय सिनेमा को बड़े और छोटे पर्दे पर इस तरह के नग्नता वाले कंटेंट को बंद करना चाहिए। हमारी संस्कृति और परंपरा के खिलाफ चीजें दिखाना निश्चित रूप से लोगों के बीच टकराव का कारण बनेगा।" बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म की राह आसान नहीं दिख रही है। बीते कई हफ्तों से फिल्म के खिलाफ लोग कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed