फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti said i Wait for breaking my heart!

परिणीति कर रहीं अपने दिल के टूटने का इंतजार!

Mon, 29 Dec 2014 12:47 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
parineeti said i Wait for breaking my heart!
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक अजीब बयान दिया है। उनका कहना है कि मैं अपने दिल के टूटने का इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन


परिणीति कहती हैं, 'जिनका दिल टूटता है वे अच्छे ऐक्टर्स बन कर उभरते हैं। उनकी फिल्में सफल रही हैं। इसका मतलब नहीं कि मैं भी ऐसा चाहती हूं, बस इसके पॉजिटिव साइड को देख रही हूं।' वैसे परिणीति मानती हैं कि अगर उनका दिल टूटा तो वह बेहद दुखी होंगी।

फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है लेकिन उन्हें प्यार की तलाश है। परिणीति का कहना है कि उनका कभी दिल तो नहीं टूटा लेकिन वह दो बार दिल तोड़ चुकी हैं। एक फिल्मी पत्रिका से इंटरव्यू में परिणीति ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

परिणीति ने ट्विटर पर बोला था आई लव यू!

parineeti said i Wait for breaking my heart!

किल दिल के रिलीज होने के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रणबीर सिंह को अच्छा दोस्त बताते हुए आई लव यू बोला था। पर यह बॉलीवुड फैंस को इसलिए अजीब लगा था, क्योंकि रणवीर सिंह इस समय दीपिका पादुकोन के साथ रिलेशन में हैं और दोनों स्टार्स साथ देखे भी जा रहे हैं। ऐसे में परिणीति का रणवीर सिंह को प्रपोज करना लोगों के समझ में नहीं आया था।

वहीं परिणीति ने यह भी कहा है कि 'यह अजीब है। मैं दो बार रिलेशनशिप में रही हूं और दोनों बार मैं ही पीछे हटी। मैंने दो दिल तोड़े हैं। मैं जानती हूं कि एक दिन मुझे इसका फल भोगना पड़ेगा। मुझे लगता है कि कोई मेरा भी दिल जरूर तोड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed