फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra not happy with priyanka chopra

प्रियंका को लेकर उनकी बहन की अजीब टिप्पणी

Tue, 02 Dec 2014 08:26 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra not happy with priyanka chopra
प्रियंका और परिणीति के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसा अब धीरे धीरे सामने आने लगा है। दरअसल परिणीति चोपड़ा 11 फ़िल्म पुरानी हो चुकी हैं लेकिन आज तक प्रियंका उनके प्रमोशन के लिए खुलकर सामने नहीं आईं।
विज्ञापन


वहीं मनारा कि फ़िल्म के प्रमोशन में प्रिंयंका ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बात से लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिया था कि क्या प्रियंका परिणीति को आगे बढ़ाने की ज़्यादा इच्छुक नहीं है?
विज्ञापन


लेकिन 'ज़िद' फ़िल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी बहनों की गॉडमदर हूं और उनको जब भी बॉलीवुड में ज़रूरत पड़ेगी मैं उनके साथ रहूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


खारिज कर दिया परिणिती ने

parineeti chopra not happy with priyanka chopra

प्रियंका के इस बयान के बाद सभी को लगा था कि चोपड़ा बहनों के बीच सब ठीक ठाक है लेकिन अब परिणीति ने प्रियंका के बयान का खंडन किया है।

परिणीति ने मुंबई के एचटी कैफ़े को बताया, "प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं है, मैं अपने फ़िल्म संबंधी फ़ैसले आदित्य चोपड़ा से पूछ कर लेती हूं. आदित्य ही मेरे मेन्टर हैं क्योंकि मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लाने का आइडिया उनका था न कि किसी और का। "

परिणीति के इस बयान के बाद ये साफ़ हो गया है कि तीनों चोपड़ा बहने काम भले ही एक इडंस्ट्री में कर रही हैं, विचार शायद अलग-अलग रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed