फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti chopra got trolled for taking pfizer vaccine in london users said she does not believe in Indian vaccine

वैक्सीन पर ट्रोलिंग: परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई फाइजर वैक्सीन, यूजर्स बोले-क्या देश पर भरोसा नहीं?

Thu, 15 Jul 2021 05:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 15 Jul 2021 05:17 PM IST
सार

  • परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई फाइजर वैक्सीन
  • विदेश में वैक्सीन लगवाने को लेकर ट्रोल हुईं परिणीति
  • सोशल मीडिया पर साझा की वैक्सीनेशन की कई तस्वीरें

विज्ञापन
Parineeti chopra got trolled for taking pfizer vaccine in london users said she does not believe in Indian vaccine
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में नाम कमाने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने लंदन में वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैंने वैक्सीन लगवा ली है, #Pfizer #London। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं लेकिन मुझे दर्द हो रहा है'। बता दें कि ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने खींची है। परिणीति वैक्सीनेशन के समय तो खुश नजर आ रहीं थीं, लेकिन बाद की तस्वीरों में दिख रहा है कि वो काउच पर लेटी हैं और उनके हाथों में दर्द है। फैंस परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने को बोल रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने परीणीति के वैक्सीनेशन को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन


विदेशी वैक्सीनेशन करवाने पर ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा

दरअसल विदेश में वैक्सीन लगवाने को लेकर परिणीति आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री को विदेश जाकर वैक्सीन लगवाने की क्या जरूरत थी। एक यूजर ने लिखा, 'वैक्सीन लंदन में और अभिनय इंडिया में। हद का पाखंड है'। दूसरे यूजर ने लिखा, ' वो लंदन पहुंचीं सिर्फ मुफ्त में फाइजर वैक्सीन लगवाने के लिए वो इंडिया वर्जन वैक्सीन भी लगवा सकती थीं'।

विज्ञापन

Parineeti chopra got trolled for taking pfizer vaccine in london users said she does not believe in Indian vaccine
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

ट्रोलिंग का सिलिसला यहीं नहीं रुका और दूसरे लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करने लगए। एक और यूजर ने लिखा, 'इन्हें भारतीय वैक्सीन पर भरोसा नहीं है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'उन्होंने इंडियन वैक्सीन क्यों नहीं ली। क्या उन्हें उस पर भरोसा नहीं है। ऐसे सेलेब्स को तो और इंडियन वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि दूसरे लोग भी उनसे प्रेरित होकर वैक्सीन लगवाएं'।


Parineeti chopra got trolled for taking pfizer vaccine in london users said she does not believe in Indian vaccine
परिणीति चोपड़ा

बता दें कि बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स ने कोरोना वैक्सीन लगवाई और लोगों का डर दूर किया है। कुछ सेलेब्स को छोड़कर अभी तक सभी सितारे वैक्सीन लगवा चुके हैं। साउथ सिनेमा के भी कई स्टार्स ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। बात करें परिणीति चोपड़ा की तो उनकी फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार हैं' और 'साइना' को दर्शकों ने पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed