The Storyteller: लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में प्रकाशित होगी परेश रावल की फिल्म, डायरेक्टर ने साझा की खुशी
परेश रावल और आदिल हुसैन स्टारर 'द स्टोरीटेलर' को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने ओपनिंग फिल्म का दर्जा दिया है। इससे डायरेक्टर अनंत महादेवन बेहद खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्यजीत रे की लघु कहानी 'गोलपो बोलिए तारिणी खुरो' पर आधारित परेश राव और आदिल हुसैन स्टारर फिल्म 'द स्टोरीटेलर' लंदन के बीएफआई साउथबैंक में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए तैयार है। इससे पहले यह फिल्म बुसान फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
डायरेक्टर अनंत महादेवन ने जताई खुशी
फिल्म के बीएफआई साउथबैंक में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने से इसके डायरेक्टर अनंत महादेवन बेहद खुश हैं। डायरेक्टर ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा है, 'बुसान, पाम स्प्रिंग्स, आईएफएफआई और आईएफएफके में पहले से ही प्रशंसित 'द स्टोरीटेलर' मास्टर सत्यजीत रे की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक उपयुक्त श्रद्धांजलि के रूप में उभरा है।'
Maidaan: अब्दुल रहीम की बायोपिक के लिए नहीं मिल रही तारीख, ‘मैदान’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के आसार बढ़े
22 फिल्म को होगा फिल्म का प्रकाशन
अनंत महादेवन ने आगे कहा, 'यह गर्व और संतुष्टि की बात है कि यूरोप के सबसे बड़े इंडी फेस्टिवल लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने इसे ओपनिंग फिल्म का दर्जा दिया है। रे की एक मूल कहानी पर आधारित, द स्टोरीटेलर मास्टर के सूक्ष्म स्पर्श को उजागर करता है और शुद्ध सिनेमा के युग की याद दिलाता है।' फेस्टिवल का उद्घाटन 22 जून को 'द स्टोरीटेलर' के साथ होगा।
The Crew: करीना-तब्बू की फिल्म 'द क्रू' में हुई कपिल शर्मा की एंट्री, जानें कैसा होगा कॉमेडियन का किरदार?
'द स्टोरीटेलर' की कहानी
'द स्टोरीटेलर; की बात करें तो, यह एक धनी बिजनेसमैन की कहानी बताता है जो अपनी अनिद्रा को दूर करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है। हालांकि, इसके बाद स्टोरी और ज्यादा पेचीदा हो जाती है, क्योंकि इसमें नए ट्विस्ट जुड़ते चले जाते हैं। मूल बंगाली लघुकथा 'गोलपो बोलिये तारिणी खुरो' सत्यजीत रे के जरिए लिखी गई कहानियों की सीरीज में से एक है, जो उनके जरिए बनाए गए किरदार तारिणी खुरो पर आधारित है। फिल्म में परेश रावल और आदिल हुसैन के अलावा तनिष्ठा चटर्जी, जयेश मोरे और रेवती जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में है।