फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paras Chhabra Predicted Kaanta Laga Girl Bigg Boss 13 Contestant Shefali Jariwala Sudden Death Old Video Viral

Shefali Jariwala: क्या पारस छाबड़ा ने पहले ही की थी शेफाली की मौत की भविष्यवाणी? पुराना वीडियो देख चौंके फैंस

Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
सार

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। इस बीच एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें पारस छाबड़ा अभिनेत्री की कुंडली के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहते दिखे हैं, जिसे सुन फैंस भी चौंक गए हैं।

विज्ञापन
Paras Chhabra Predicted Kaanta Laga Girl Bigg Boss 13 Contestant Shefali Jariwala Sudden Death Old Video Viral
पारस छाबड़ा-शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शेफाली जरीवाला का शुक्रवार 27 जून देर रात निधन हो गया। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं शेफाली के निधन की खबर पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल है। इस बीच एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें पारस छाबड़ा शेफाली से उनकी कुंडली पर बात करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Paras Chhabra Predicted Kaanta Laga Girl Bigg Boss 13 Contestant Shefali Jariwala Sudden Death Old Video Viral
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

10 महीने पुराना वीडियो वायरल
शेफाली और पारस का यह वीडियो करीब 10 महीने पुराना है। दरअसल, शेफाली तब पारस के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान शेफाली ने मिर्गी के दौरे पड़ने की बात बताई थी। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें भी कहीं। तब पारस ने शेफाली से पूछा था कि क्या उन्होंने अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को दिखाई? यह न्यूरोलॉजिकल दिक्कत क्यों हुई? इस पर शेफाली ने खुलासा किया कि उनकी कुंडली कभी बनी ही नहीं।

Shefali Jariwala: क्या एंटी एजिंग दवाईयां बनीं शेफाली की मौत की वजह? पुलिस जांच में सामने आईं ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

Paras Chhabra Predicted Kaanta Laga Girl Bigg Boss 13 Contestant Shefali Jariwala Sudden Death Old Video Viral
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या पारस ने किया था आकस्मिक मृत्यु का संकेत?
इसके बाद शेफाली पारस से पूछती हैं कि आप मुझे मेरी कुंडली के बारे में बताओ। इस पर पारस कहते हैं, 'मैंने आपकी जो कुंडली देखी है उसमें आपके आठवें हाउस में चंद्र,  केतु और बुध ये तीनों बैठे हुए हैं'। पारस आगे कहते हैं, 'आठवां हाउस नुकसान, आकस्मिक मृत्यु, छुपी हुई चीजें, तांत्रिक चीजों आदि के लिए जाना जाता है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fandom Edits ✨ (@fandom_editz._)

विज्ञापन

Paras Chhabra Predicted Kaanta Laga Girl Bigg Boss 13 Contestant Shefali Jariwala Sudden Death Old Video Viral
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

पारस छाबड़ा ने न्यूरोलॉजिकल समस्या की बताई थी वजह
पारस कहते हैं, 'चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। आपके लिए चंद्र और केतु का होना तो बुरा है ही और साथ में बैठ गया है बुद्ध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल संबंधी परेशानियां पैदा करता है'। ऐसे वक्त में जब शेफाली के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, तब यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Film Window (@film.window)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed