फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Param Sundari Actress Janhvi Kapoor participate in Dahi Handi celebration on Krishna Janmashtami video viral

Janhvi Kapoor: दही-हांडी उत्सव में जान्हवी ने भारत माता की जय बोलकर फोड़ी मटकी, मगर इस बात पर हो गईं ट्रोल

Sat, 16 Aug 2025 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Aug 2025 08:24 PM IST
सार

Krishna Janmashtami 2025: आज शनिवार 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर दही हांडी कार्यक्रम खास रौनक बिखेरता है। आज मुंबई में एक दही-हांडी कार्यक्रम में अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
Param Sundari Actress Janhvi Kapoor participate in Dahi Handi celebration on Krishna Janmashtami video viral
जान्हवी कपूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मुंबई में आयोजित एक दही-हांडी कार्यक्रम में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शिरकत की। अभिनेत्री ने वहां मटकी भी फोड़ी और फैंस को त्योहार की बधाई दी।

विज्ञापन

Param Sundari Actress Janhvi Kapoor participate in Dahi Handi celebration on Krishna Janmashtami video viral
जान्हवी कपूर - फोटो : पीटीआई

'भारत माता की जय' बोलकर फोड़ी मटकी
जान्हवी कपूर ने दही-हांडी उत्सव में पहुंचकर मटकी फोड़ी। इस दौरान उन्होंने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। अभिनेत्री ने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। ट्रेडिशनल लुक में जान्हवी बेहद प्यारी लग रही हैं। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। 

Saif Ali Khan: बर्थडे बॉय सैफ अली खान ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट? बहन सोहा अली खान ने पोस्ट में दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन

Param Sundari Actress Janhvi Kapoor participate in Dahi Handi celebration on Krishna Janmashtami video viral
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मराठी भाषा में किया संबोधित
कार्यक्रम में जान्हवी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान अभिनेत्री मराठी भाषा में फैंस से रूबरू हुईं। इसी बात पर जान्हवी कपूर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच जब जान्हवी कार्यक्रम में मराठी में भाषण देती दिखीं तो नेटिजन्स ने उन्हें हिंदी फिल्मों की जगह मराठी फिल्मों में काम करने का सुझाव दिया। एक यूजर ने लिखा, 'मराठी में फिल्म नहीं बनाई, लेकिन प्रचार मराठी भाषा में किया जा रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'कितने दिन प्रैक्टिस की इस तरह बोलने के लिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

Param Sundari Actress Janhvi Kapoor participate in Dahi Handi celebration on Krishna Janmashtami video viral
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस की भीड़ में हुई जान्हवी के साथ धक्का-मुक्की
क्रार्यक्रम से लौटते हुए जान्हवी कपूर को लोगों ने घेर लिया। अभिनेत्री धक्के खाती हुई अपनी कार तक पहुंचीं। उनके चेहरे पर तनाव साफ नजर आया। बात करें जान्हवी की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' की तो इसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed