फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankhhuri Awasthy wife of gautam rode talk about her twins baby breastfeeding challenges

Pankhuri Awasthy: पंखुड़ी ने जुड़वा बच्चों को स्तनपान कराने की चुनौतियों पर की बात, मिथक पर भी दी प्रतिक्रिया

Fri, 18 Aug 2023 12:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:41 PM IST
सार

अभिनेता गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाते हैं। हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनी पंखुड़ी ने एक इंटरव्यू में ट्विंस बच्चों के ब्रेस्ट फीडिंग चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Pankhhuri Awasthy wife of gautam rode talk about her twins baby breastfeeding challenges
गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाते हैं। पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने हाल ही में अपने माता-पिता बनने की जर्नी शुरू की और 25 जुलाई 2023 को अपने जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का अपने जीवन में स्वागत किया। हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनी पंखुड़ी ने एक इंटरव्यू में ट्विंस बच्चों के ब्रेस्ट फीडिंग चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

 मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दौरान  पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वां बच्चों की मां होने और हर दिन एक नई चीज सीखने के बारे में खुलकर बात की। न्यू मॉम्स को किस प्रेशर का सामना करना पड़ता है  उसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट फीडिंग के अपने चैलेंजेस का खुलासा किया पंखुड़ी ने कहा, 'एक न्यू मॉम के रूप में ऐसी बहुत सी चीज़ें होती हैं जिनसे आपको निपटना पड़ता है क्योंकि आप अचानक एक नई दुनिया में कदम रखते हैं और स्तनपान आपकी मेटरनिटी जर्नी का सबसे जरूरी हिस्सा है। हम, एक समाज के रूप में, बहुत सी चीज़ों को ज्यादा स्वीकार करने लगे हैं, और मुझे नहीं लगता कि ब्रेस्टफीडिंग कोई अलग होना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankhhuri Awasthy wife of gautam rode talk about her twins baby breastfeeding challenges
पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : Twitter

आगे विस्तार से बताते हुए पंखुड़ी अवस्थी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक मां की पर्सनल चॉइस होनी चाहिए कि वह अपने बच्चे को सार्वजनिक रूप से दूध पिलाना चाहती है या नहीं। उन्होंने कहा, “यदि आप सार्वजनिक रूप से फीड कराने में सहज हैं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पहले महिलाओं को फीड कराने के लिए अंदर जाने या दीवार की ओर मुंह करने को कहा जाता था, लेकिन अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आप क्या करते हैं? क्या आप बच्चे को दूध नहीं पिलाएंगी?”

विज्ञापन

पंखुड़ी आगे कहती हैं, “मैं बस इसे समझ रही हूं, दो बच्चों की देखभाल करना एक चैलेंज है आप उनसे एक ही समय में जागने या भूख लगने की उम्मीद नहीं कर सकते। मुझे यकीनन ये समझने में मुश्किल हो रही है कि इसके बारे में क्या करना चाहिए, मुझे खुशी है कि मेरा परिवार और मेरे पति गौतम मेरे साथ हैं। अचानक एक नई दुनिया आ जाती है और आप बहुत सी चीजों से खुश हो जाते हैं'।

यह भी पढ़ें:  'मेस्ट्रो' में ब्रैडली कूपर की कृत्रिम नाक पर एक्टर के साथ आया बर्नस्टीन का परिवार, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed