फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathis Daughter Aashi Shares Japan Trip Photos With Mridula Tripathi

‘शिनचैन की धरती’ पर पहुंचे पंकज त्रिपाठी, बेटी ने शेयर की जापान ट्रिप की तस्वीरें; फैमिली के साथ बिताए खास पल

Sat, 02 May 2026 03:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 02 May 2026 03:00 PM IST
सार

Pankaj Tripathi Japan Trip: एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी ने अपनी हालिया ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरे परिवार की झलक देखने को मिल रही है। जानिए तस्वीरों में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathis Daughter Aashi Shares Japan Trip Photos With Mridula Tripathi
पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग का डंका हर जगह बजाया है। फिल्में हों या वेब सीरीज, पंकज त्रिपाठी हर फील्ड में आगे हैं। बीते कुछ समय में उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में भूमिका निभाई है, और अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाया है। अब हाल ही में एक्टर अपने परिवार के साथ जापान ट्रिप पर गए थे, जिसकी तस्वीरें उनकी बेटी ने शेयर की हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

'शिनचैन की धरती' में पहुंचे एक्टर 
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी हाल ही में परिवार के साथ जापान ट्रिप पर गईं थीं। उन्होंने इस ट्रिप से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्रीन पर शेयर कीं। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- ‘शिनचैन की धरती।’

शानदार नजारों को किया कैप्चर
उन्होंने 10 तस्वीरें शेयर की, जिनमें वे शहर के शानदार नजारों से लेकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। खास बात ये रही कि इन तस्वीरों में उनके माता-पिता भी नजर आए। 

विज्ञापन

काफी खुश दिखाई दिए एक्टर
जहां एक फोटो में पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी एक रेस्टोरेंट में नजर आईं। वहीं एक तस्वीर मृदुला और पंकज दोनों सीढ़ियों पर बैठे ट्रिप इंजॉय करते नजर आए। दोनों इस फोटो में काफी खुश दिखाई दिए। 

आशी ने कैप्चर किए खास पल 
इसके अलावा आशी ने अपनी जापान डायरी में कुछ खास मूमेंट्स को कैप्चर किया, जिसमें शहर की सुंदरता से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य भी नजर आया। 

थिएटर करती हैं आशी 
बता दें कि आशी फिलहाल थिएटर करती हैं, और वे कई प्ले कर चुकी हैं। वे हाल ही में 'ला इलाज' की वजह से काफी चर्चाओं में रही थीं। इस प्ले में पंकज ने भी एक्ट किया था। प्ले का निर्माण त्रिपाठी के होम बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत किया गया था, जिसे मृदुला त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया था और पंकज त्रिपाठी को-प्रोड्यूसर थे। 

 

Pankaj Tripathis Daughter Aashi Shares Japan Trip Photos With Mridula Tripathi
पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी और आशी त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर आने वाले दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आएंगे। मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया के किरदार के लिए पंकज को काफी तारीफें मिली हैं। वे अब इस फिल्म में नजर आएंगे, जो इस साल सितंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed