{"_id":"65895d08071d05fa12009686","slug":"pankaj-tripathi-reached-siddhivinayak-temple-with-main-atal-hoon-team-actor-prayed-for-success-of-the-movie-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की टीम के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे पंकज त्रिपाठी, मूवी की सफलता के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की टीम के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे पंकज त्रिपाठी, मूवी की सफलता के लिए की प्रार्थना
Mon, 25 Dec 2023 05:38 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:38 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जंयती पर फिल्म की पूरी टीम के साथ पंकज त्रिपाठी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन पर आधारित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। सोमवार को फिल्म की पूरी टीम के साथ पंकज त्रिपाठी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई।
विज्ञापन
धोती कुर्ता में नजर आएं पकंज त्रिपाठी
बता दें कि फिल्म 'मै अटल हूं' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में पंकज त्रिपाठी खूब जच रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई। सोमवार को पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता संदीप सिंह और फिल्म की टीम के अन्य सदस्य के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।
इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने इस दौरान सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी और गले में लाल कपड़ा लपेटा हुआ था। गौरतलब है कि फिल्म 'मैं अटल हूं' में देश के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक यात्रा को दिखाया गया है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Year Ender 2023: इन फिल्मों को देखकर चकरा गया दर्शकों का सिर, सुपरस्टार्स के करियर को भी लगा तगड़ा झटका

फिल्म का पहला गाना रिलीज
सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती के मौके पर फिल्म का गाना 'देश पहले' भी रिलीज किया गया है। देशभक्ति की भावना से भरे इस जुबिन नौटियाल ने गाया है, वहीं इसके बोले गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर पंकज ने इसकी जानकारी दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।''
Main Atal Hoon: निर्माताओं ने दिया दर्शकों को खास तोहफा, 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' हुआ रिलीज