Main Atal Hoon: निर्माताओं ने दिया दर्शकों को खास तोहफा, 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' हुआ रिलीज
फिल्म का पहला ट्रैक 'देश पहले' को लॉन्च कर दिया गया है। यह गाना देशभक्ति की भावना से भरपूर है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों से सजाया है।
विस्तार
पंकज त्रिपाठी अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर दर्शक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लोगों की इस उत्सुकता को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इसका पहला गाना जारी कर दिया है।
Fighter New Poster: फिल्म फाइटर के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर किया जारी
फिल्म का पहला ट्रैक 'देश पहले' को लॉन्च कर दिया गया है। यह गाना देशभक्ति की भावना से भरपूर है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं, इसे बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने की रिलीज की जानकारी पंकज ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। अभिनेता ने लिखा, ''दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।''
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू
View this post on Instagram
'देश पहले' गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। लोग कमेंट में गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें कही बातें लिखकर पूर्व पीएम को याद भी कर रहे हैं।
Salaar: सलार में हिंसक दृश्यों के बचाव में उतरे पृथ्वीराज, बोले-निर्माताओं को रचनात्मक स्वतंत्रता होनी चाहिए
निर्देशन रवि जावधन में इस फिल्म की पटकथा ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखी है, जबकि सलीम-सुलेमान ने मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ संगीत तैयार किया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज जल्द ही स्त्री 2 और मिर्जापुर 3 में नजर आने वाले हैं।
Arbaaz Khan Wedding: अरबाज और शूरा खान के निकाह में सलमान खान ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल