फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Kashyap exposes fraud in film industry worked as lead actor but did not get paid

Pankaj Kashyap: बिना पैसा दिए करा ली पूरी फिल्म की शूटिंग, रिलीज का नंबर आया तो किसी और से करा ली डबिंग

Thu, 28 Nov 2024 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Nov 2024 06:28 PM IST
सार

पंकज कश्यप ने इंडस्ट्री में फैले फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। अभिनेता ने हाल ही में एक फिल्म के लिए शूटिंग की लेकिन रिलीज का नंबर आया तो निर्माता ने किसी और से डबिंग करा ली। 
 

विज्ञापन
Pankaj Kashyap exposes fraud in film industry worked as lead actor but did not get paid
पंकज कश्यप - फोटो : फेसबुक

विस्तार

'महारानी' और‘जुबली’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुके अभिनेता पंकज कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण के जिले अररिया गांव में जन्में पंकज ने कड़े संघर्ष के बीच हौसला नहीं खोया और जुनून का पीछा करते-करते आखिरकार इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। इसी बीच अभिनेता की नई सोशल मीडिया पोस्ट हैरान करने वाली है। पंकज ने फिल्म इंडस्ट्री में फैले फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। साथ ही लोगों को एक तथाकथित फिल्म निर्देशक को लेकर सतर्क भी किया है। 

विज्ञापन


‘जुबली’ ने बदल दी पंकज झा कश्यप की किस्मत, अररिया से आकर मायानगरी में बनाया मुकाम

विज्ञापन

पंकज कश्यप ने खोली इंडस्ट्री की पोल 

पंकज कश्यप ने नई सोशल मीडिया पोस्ट में मनोरंजन जगत में फैले उन फ्रॉड लोगों का खुलासा किया है जो झूठ बोलकर काम तो करा लेते हैं लेकिन पैसे नहीं देते। पंकज ने इसके साथ ही अपना एक अनुभव भी साझा किया है, जिसने लोगों को दंग कर दिया है। सूरज शुक्ला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक फिल्म में अभिनेता से काम तो करा लिया गया लेकिन उनकी फीस अब तक बकाया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और लेकिन मुख्य अभिनेता उसका हिस्सा नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

काम किया फिर भी नहीं मिला दाम 

पंकज कश्यप ने अपना दर्द साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर में कई बार कुछ ऐसे फ्रॉड लोगों से भी पाला पड़ता है जब आप पूरी शिद्दत से एक इंडिपेंडेंट छोटे बजट की फिल्म का मुख्य किरदार करते हैं लेकिन फिल्म बनाने वाला शुरू से ही झूठ बोलकर आपसे काम करा लेता है लेकिन न एग्रीमेंट करता है और न पैसे ही देता है। इस फिल्म के साथ भी यही हुआ है।'

धोखेबाज निर्माताओं से किया लोगों को सतर्क

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'निर्देशक (तथाकथित) निर्माता सूरज है जिसने सूरज शुक्ला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर इसे एक साल पहले शूट किया और आजतक बचे पैसे नहीं दिए तो मैंने भी डबिंग या पोस्टर शूट से मना कर दिया तो उसने किसी और से मेरी डबिंग कराकर ट्रेलर लॉन्च किया है। आप लोग ज्यादा से ज्यादा इस धोखेबाज को सबके सामने लाईए ताकि किसी और के साथ ऐसी धोखाधड़ी न कर सके। खूब शेयर करिए।' जानकारी हो कि पंकज ‘बालिका वधू’, ‘सावधान इंडिया’, ‘शपथ’ और ‘शैतान’ जैसे कई धारावाहिकों में भी काम कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed