फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Dheer Family Face Struggle Due To Father Incomplete Film With Geeta Bali

कम उम्र में पंकज धीर ने देखा ‘कर्ण’ सा संघर्ष, क्यों आर्थिक तंगी से गुजरा अभिनेता का परिवार?

Wed, 15 Oct 2025 10:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Oct 2025 10:05 PM IST
सार

Pankaj Dheer Family Face Struggle: बुधवार को अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। इस अभिनेता ने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था क्योंकि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इस आर्थिक तंगी का कारण एक अधूरी फिल्म थी? इस किस्से को कई साल पहले खुद पंकज धीर ने साझा किया था। 

विज्ञापन
Pankaj Dheer Family Face Struggle Due To Father Incomplete Film With Geeta Bali
पंकज धीर - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajdheer999

विस्तार

सीरियल ‘महाभारत’ में पंकज धीर ने कर्ण का किरदार किया था। कर्ण का जीवन ‘महाभारत’ में हमेशा संघर्ष से भरा रहा। पंकज धीर की शुरुआती जिंदगी भी संघर्ष से भरी रही। परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू किया। आगे चलकर वह टीवी सीरियल और फिल्मों के चर्चित अभिनेता बने। अपनी जिंदगी के शुरुआती संघर्ष और परिवार की आर्थिक तंगी के बारे एक पुराने इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था। जानिए, वह किस्सा। 

विज्ञापन

पंकज के पिता का फिल्मी दुनिया से था नाता 
लेहरेन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि उनके पिता सीएल धीर 1941 में फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने। कई साल वी शांताराम के अस्सिटेंट के तौर पर उन्होंने काम किया। फिर कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया, बतौर निर्माता भी पैसा लगाया। 1965 में अदाकारा गीता बाली के साथ एक फिल्म ‘रानो’ शुरू की, इस फिल्म को गीता बाली और पंकज धीर के पिता ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म में हीरो धर्मेद्र थे। इसी फिल्म ने ही पंकज के परिवार की किस्मत बदल दी। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज धीर, विदाई देने पहुंचे सलमान-अरबाज; पिता के अंतिम सफर पर मां से लिपटकर रोए निकितिन

विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी फिल्म ने परिवार को बना दिया पैसों का मोहताज 

पंकज ने बताया था कि गीता बाली के साथ पिता जो फिल्म कर रहे थे, वह लगभग बन चुकी थी। अचानक गीता बाली को चेचक हो गया। वह बीमार हो गईं। गीता बाली ने पंकज धीर के निर्माता पिता से कहा कि उनके मरने के बाद वह इस फिल्म को छोड़ देंगे। यही हुआ, गीता बाली का निधन हो गया और पंकज के पिता ने फिल्म नहीं बनाई। जबकि बाद में दिलीप कुमार और मीना कुमारी ने पंकज धीर के पिता को समझाया था। दिलीप साहब ने कहा कि फिल्म को मीना कुमारी के साथ पूरा कर लें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिस वजह से पंकज धीर के पिता को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। परिवार बहुत मुश्किल वक्त से गुजरा। यही कारण है कि पंकज ने किशोरावस्था में ही काम करना शुरू कर दिया था। वह काम करके अपने परिवार की मदद करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed