फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat actor Durgesh Kumar struggling for work says have not received audition call in 1 5 years

Durgesh Kumar: मशहूर होने पर भी काम के लिए संघर्ष कर रहे 'बनराकस', दुर्गेश बोले- डेढ़ साल से ऑडिशन कॉल नहीं आया

Wed, 12 Mar 2025 11:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

पंचायत और लापता लेडीज के लिए मशहूर अभिनेता दुर्गेश कुमार का कहना है कि उन्हें एक साल से अधिक समय से किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस से ऑडिशन के लिए कॉल नहीं आया है।

विज्ञापन
Panchayat actor Durgesh Kumar struggling for work says have not received audition call in 1 5 years
दुर्गेश कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81

विस्तार

कुछ साल पहले अभिनेता दुर्गेश कुमार का एक डायलॉग इतना वायरल हुआ था कि उस डायलॉग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। वह 'पंचायत सीजन 2' का डायलॉग था। सीरीज में उनका 'देख रहा है बिनोद' एक वायरल मीम बन गया था, जिससे दुर्गेश को सीजन 3 में बड़ी भूमिका मिली। इसके बाद लापता लेडीज में सहायक भूमिका मिली। हालांकि, इतना मशहूर होने के बावजूद अब तक दुर्गेश को सफलता नहीं मिली और अब तक वह इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

काम के लिए संघर्ष कर रहे दुर्गेश
दुर्गेश का कहना है कि इन खिताबों की सफलता के बावजूद उन्हें अभी भी काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'यह बहुत मुश्किल रहा है। लोग पंचायत की सफलता देखते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 25 साल के काम के बाद भी यह एक संघर्ष है। पिछले डेढ़ वर्षों में मुझे बड़े प्रोडक्शन हाउस से ऑडिशन के लिए कॉल नहीं आया है। मैं छोटे निर्माताओं के साथ काम करता हूं, जो मेरी प्रतिभा को पहचानते हैं।
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने नारीवाद विषय पर साझा किया नजरिया, बोलीं, ‘समाज आज भी पितृसत्तात्मक है’

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्टिंग डायरेक्टर्स के पीछे भागते हैं दुर्गेश
दुर्गेश ने आगे कहा, 'इंडस्ट्री मेरे काम को पहचानती है, लेकिन मुझे अभी भी ऑडिशन के लिए कास्टिंग डायरेक्टर्स के पीछे भागना पड़ता है। हाईवे और पंचायत के बाद भी किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने मुझे लीड रोल ऑफर नहीं किया। हर कोई मुझे जानता है, फिर भी मुझे कोई बड़ा ऑफर नहीं मिला है। मैं ऑडिशन देना जारी रखता हूं और कुछ भूमिकाओं के लिए चुना भी जाता हूं, लेकिन यह अनएक्सपेक्टेड है।'

विज्ञापन

काम का श्रेय नहीं मिला...
अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्में और शो को तारीफें मिली हैं और पुरस्कार जीते हैं। यहां तक कि उन्हें दर्शकों से भी प्रशंसा मिलती है, लेकिन बेहतर काम हमेशा उनके पास नहीं आता। दुर्गेश ने कहा, 'यह अजीब है। प्रोजेक्ट ने पुरस्कार जीते हैं, लेकिन आलोचक शायद ही कभी मेरा नाम लेते हैं। 25 साल तक इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद, मुझे वह श्रेय नहीं मिलता जिसका मैं हकदार हूं। हालांकि, मुझे खुशी है कि दर्शकों ने मेरे काम की सराहना की।'
SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद एक्शन मोड में राजमौली, लागू की थ्री-लेयर सिक्योरिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed