Mangta Hai Kya: पलक तिवारी के डांस मूव्स ने मचाया तहलका, 'मंगता है क्या' ने दो दिन में पार किए 10 मिलियन व्यूज
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन अब इसी के साथ वह इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। इन दिनों पलक अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। पलक तिवारी हार्डी संधू के गाने बिजली-बिजली से चर्चा में आईं थीं और अब उनका नया गाना 'मंगता है क्या' भी जबरदस्त हिट हो रहा है। बता दें ये गाना राम गोपाल वर्मा अभिनीत, आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ स्टारर म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर रंगीला के चार्टबस्टर का रीमिक्स है।
सोशल मीडिया के जरिए कहा फैंस का शुक्रिया
पलक तिवारी के गाने 'मंगता है क्या' को दो दिन पहले यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इस गाने ने अब तक 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। अब पलक ने इसी गाने पर डांस करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है, जिसमें वह इस गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। पलक ने इस रील के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है और इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा है।
कहा, फैंस को शुक्रिया
पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'मंगता है क्या' गाने पर रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ठीक है ठीक है, "मंगता है क्या" ने अभी 10 मिलियन हिट किए हैं। आप सभी के प्यार और हमेशा मुझे एक्सेप्ट करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"
हॉरर थ्रिलर में आएंगी नजर
बात करें वर्क फ्रंट की तो पलक विशाल मिश्रा द्वारा निर्देशित हॉरर थ्रिलर में अपने ऑन-स्क्रीन डेब्यू के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं, जिसका टाइटल रोज़ी: द केसर चैप्टर है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, अरबाज खान और मल्लिका शेरावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। देखें वीडियो