फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani trans themed film joyland bags Wins cannes queer palm award

Cannes 2022: पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर फिल्म ने कान में बिखेरा जलवा, जीता 'क्वीर पाम' पुरस्कार

Sun, 29 May 2022 11:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 29 May 2022 11:48 AM IST
सार

कराची के निर्माता सैम सादिक की ट्रांसजेंडर पर आधारित फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीता है। इस फिल्म ने 'अन सर्टेन रिगार्ड' अवॉर्ड भी जीता है। 
 

विज्ञापन
pakistani trans themed film joyland bags Wins cannes queer palm award
जॉयलैंड के कास्ट मेंबर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की लाहौर ट्रांसजेंडर ड्रामा पर बनी फिल्म जॉयलैंड ने शुक्रवार को 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में 'क्वीर पाम' अवॉर्ड जीता। ये फिल्म कराची के निर्माता सैम सादिक के निर्देशन में बनी है। उपमहाद्वीप की पुरस्कार जीतने वाली ये पहली फिल्म बन चुकी है। ये एक एलजीबीटी, "क्वीर" या नारीवादी-थीम वाली फिल्म  है। 'जायलैंड’ फिल्म में एक पितृसत्तात्मक समाज द्वारा व्यक्तिगत पसंद और स्वतंत्रता के सपनों को दबाने के बारे में दिखाया गया है।

विज्ञापन

बता दें  कि कान फिल्म फेस्टिवल में ‘जॉयलैंड’ आधिकारिक चयनित वाली अब तक की दूसरी पाकिस्तानी फिल्म है। इससे पहले साल 2016 में आजय कारदार के निर्देशन में बनी ‘जागो हुआ सवेरा’ (‘द डे शॉल डॉन’) को कान फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था। संयोग से, "जॉयलैंड" ने फिल्म निर्माता कैथरीन कोर्सिनी की अध्यक्षता में 'अन सर्टेन रिगार्ड' अवॉर्ड भी जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

pakistani trans themed film joyland bags Wins cannes queer palm award
जॉयलैंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पाकिस्तान पहला ऐसा राष्ट्र है, जिसे ट्रांसजेन्डर लोगों के साथ भेदभाव के खिलाफ कानूनी सुरक्षा प्रदान की गई है। साल 2009 में पाकिस्तान ने कानूनी रूप से ट्रांसजेंडर को मान्यता दी गई थी। इस दौरान निर्देशक सैम सादिक ने कहा, 'पाकिस्तान में आपको एक तरफ एक विशेष समुदाय के खिलाफ न्याय से पहले और हिंसा मिलती है, लेकिन आपको एक बहुत ही प्रगतिशील कानून भी मिलता है'।

विज्ञापन

सादिक ने ‘जॉयलैंड’ के निर्देशन के बारे में कहा, 'मैंने पिछले सात वर्षों से इस कहानी को फिल्माने के लिए कड़ी मशक्कत की है। इस फिल्म में अलीना खान ने एक ट्रांसवुमन का किरदार  निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed