फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pahlaj Nihalani reacts on being sacked as CBFC chief and replaced by Prasoon Joshi

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले निहलानी, 'अपने काम पर कोई पछतावा नहीं है'

Sat, 12 Aug 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sat, 12 Aug 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Pahlaj Nihalani reacts on being sacked as CBFC chief and replaced by Prasoon Joshi
पहलाज निहलानी
शुक्रवार को पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और उनकी जगह लेखक-गीतकार प्रसून जोशी को ये कमान सौंप दी और सभी ने इस फैसले का स्वागत किया। पिछले दो-तीन सालों से फिल्मों के सर्टिफिकेशन और सींस काटने को लेकर पहलाज निहलानी और बॉलीवुड के बीच खींचतान और आर-पार की लड़ाई होती रही, लेकिन अब इस बात की उम्मीद है कि सेंसर के अच्छे दिन आएंगे।
विज्ञापन


लोगों को लगा कि पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर शॉक्ड होंगे, लेकिन उनका कहना है कि वो काफी खुश हैं।

इस फैसले का स्वागत करते हुए पहलाज निहलानी ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे बिल्कुल भी शॉक नहीं लगा बल्कि मैं तो बहुत खुश हूं और काफी रिलेक्स महसूस कर रहा हूं। मैंने पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम किया है और अब मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री को शुभकामनाएं देना चाहता हूं...साथ ही उन लोगों को भी जो मेरे खिलाफ खड़े थे।'
विज्ञापन


पढ़ें - एक एड कंपनी में काम करते थे प्रसून जोशी, ऐसे लिखी कामयाबी की इबारत
विज्ञापन
विज्ञापन



पहलाज निहलानी ने आगे कहा, 'मैं सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। अब तक के अपने काम से मैं बहुत खुश हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है।'

बता दें कि पहलाज निहलानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 19 जनवरी 2015 को सेंसर बोर्ड की कमान सौंपी थी। तत्कालीन सीबीएफसी अध्यक्ष लीला सैमसन ने सरकार पर काम में दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद उनके स्थान पर निहलानी को नियुक्त किया गया।


निहलानी का कार्यकाल तीन वर्षों का था लेकिन बीच में ही उन्हें पद से हटा दिया गया।

पढ़ें - शादीशुदा होते हुए भी इस राजकुमारी से प्यार कर बैठे थे फिरोज खान, 10 साल बाद चुकानी पड़ी थी ये कीमत


खुद को बीजेपी का प्रेरित समर्थक बताने वाले निहलानी पहली बार इंडस्ट्री और सोशल मीडिया के निशाने पर तब आए जब उन्होंने जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'स्पेक्ट्रा' से किसिंग सीन हटाने के आदेश देते हुए कहा था कि वे जरूरत से ज्यादा लंबे थे।

हाल ही में फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को महिला आधारित बताने, फिल्म 'हैरी मेट सेजल' से 'इंटरकोर्स' शब्द हटाने और अमर्त्य सेन की डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने को लेकर वह इंडस्ट्री के निशाने पर आ गए थे।

पढ़ें - गुमनामी में ही रह जातीं माधुरी अगर इस हीरोइन ने ना उठाया होता ये कदम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed