फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prasoon Joshi worked in advertising company before entering Bollywood, Prasoon Joshi new CBFC chief

एक एड कंपनी में काम करते थे प्रसून जोशी, ऐसे लिखी कामयाबी की इबारत

Sat, 12 Aug 2017 07:44 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 12 Aug 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
Prasoon Joshi worked in advertising company before entering Bollywood, Prasoon Joshi new CBFC chief
प्रसून जोशी
सीबीएफसी यानि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष पद से पहलाज निहलानी को शुक्रवार हटा दिया गया और अब उनकी जगह मशहूर लेखक, गीतकार प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


प्रसून जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन कंपनी से की जहां उन्होंने 10 साल तक काम किया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्मे प्रसून जोशी को हमेशा से ही लिखने का शौक था और इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने विज्ञापन जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया।
विज्ञापन


बॉलीवुड में उनकी शुरुआत बतौर गीतकार राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से हुई। फिल्म हिट हुई तो प्रसून जोशी का करियर चल पड़ा। इसके बाद उन्होंने 'हम तुम', 'फना', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीं पर', 'ब्लैक' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में के लिए गीत लिखे और ये जबरदस्त हिट भी हुए। 'रंग दे बसंती' के लिए तो उन्होंने डायलॉग भी लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 'भाग मिल्खा भाग' जैसी कई अवॉर्ड बटोरने वाली फिल्म की प्रसून जोशी ने कहानी भी लिखी। प्रसून जोशी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने लेखन से लेकर विज्ञापन, डायलॉग और लिरिक्स हर क्षेत्र में अपनी अतुल्य विधा का परिचय दिया और उसी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई...और अब सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर ना सिर्फ लोगों की उम्मीदें उन से बढ़ गई हैं बल्कि सभी उनके लिए उत्साहित भी हैं।

पढ़ें - सेंसर बोर्ड से पहलाज निहलानी की छुट्टी, प्रसून जोशी को मिली कमान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed