फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pahalgam Attack Bollywood Stars Reaction Akshay Kumar Sanjay Dutt and Hina Khan

Pahalgam Attack: अक्षय बोले- सरासर हैवानियत, अनुपम ने कहा- शब्द आज नपुंसक; संजय दत्त ने पीएम से की बड़ी अपील

Wed, 23 Apr 2025 08:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Apr 2025 08:07 AM IST
सार

Bollywood Reaction on Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना दुख और गुस्सा जताया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई सितारों ने इस हमले की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Bollywood Stars Reaction Akshay Kumar Sanjay Dutt and Hina Khan
अक्षय कुमार, संजय दत्त, हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। इस भयानक हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है।  

विज्ञापन

Don 3 Movie: फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में इस अदाकारा की एंट्री की चर्चा तेज, रणवीर सिंह के साथ जम सकती है जोड़ी

विज्ञापन

अक्षय ने जताया दुख

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। निर्दोष लोगों की इस तरह हत्या करना सरासर हैवानियत है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। ” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

संजय दत्त ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
संजय दत्त ने लिखा, "उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता। इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं।"


 

विज्ञापन

हिना खान ने भी जताया दुख
वहीं, हाल ही में अपनी मां के साथ कश्मीर की सैर का आनंद लेने वाली टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी इस हमले पर दुख जताया। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे दिल के इमोजी के साथ लिखा, “पहलगाम  आखिर क्यों, क्यों, क्यों?”

विवेक अग्निहोत्री ने किया ये ट्वीट

अनुपम खेर का फूटा गुस्सा

सोनू सूद का सोशल मीडिया पोस्ट
 

रवीना टंडन ने दी प्रतिक्रिया

भाग्यश्री ने की पीएम मोदी से खास अपील

तुषार कपूर ने की आतंकी हमले की निंदा

रणवीर शौरी का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)


विवेक ओबेरॉय ने कही ये बात

आतंकी हमले पर मनोज मुंतशिर ने जाहिर किया गुस्सा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed