फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padmaavat will release in Pakistan without any cut

पद्मावत के लिए पाकिस्तान से आई खुशखबरी, बिना किसी कट के रिलीज होगी फिल्म

Thu, 25 Jan 2018 01:03 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat will release in Pakistan without any cut
तमाम विवादों के बीच संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित ल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को पूरे देश भर में रिलीज हो गई। इसी के साथ ही गुरुवार का दिन 'पद्मावत' के लिए एक और खुशखबरी लेकर आया। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का पाकिस्तान में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


फिल्म ‘पद्मावत’ को ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया गया है। पाकिस्तान के कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के निगेटिव रोल को लेकर संदेह था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को इतिहासकारों से विचार-विमर्श करने के बाद ही ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के की-फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स सतीश रेड्डी का कहना है, 'फिल्म पद्मावत के पहले हफ्ते में अच्छी ओपनिंग होने की उम्मीद है। हालांकि भारत में फिल्म को रिलीज होने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान हरियाणा जैसे राज्यों में फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।

फिल्म की हिरोइन दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बातचीत में कह चुकी हैं, वह फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके लिए यह जश्न मनाने का समय है। फिल्म की कमाई को लेकर दीपिका ने कहा, मुझे फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर से कोई फर्क नहीं पड़ता। शाहिद कपूर ने कहा कि, 'पद्मावत शुरू करने से पहले मैं नर्वस था, क्योंकि लोग मेरे केरेक्टर (फिल्म में) के बारे में कम जानते हैं। मेरे लिए यह फिल्म बहुत अहम है। मैं इस रोल को करने में काफी फक्र महसूस कर रहा हूं। अब वक्त आ गया है कि जनता तय करें कि वह क्या महसूस करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed