Irumudi Collection: सिनेमाघरों में चला रवि तेजा का जादू, सोमवार को कमजोर पड़ी 'इनसिडियस'; कैसा रहा कलेक्शन?
Box Office Collection: फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमा रही है। चार दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं 'इनसिडियस- आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई अब तक औसत ही है। जानें कैसा है दोनों फिल्मों का प्रदर्शन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' की कमाई औसत नजर आ रही है। जानें चौथे दिन कितनी हुई इन फिल्मों की कमाई?
कितनी हुई 'इनसिडियस' की कमाई?
- हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' ने ओपनिंग डे पर 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- वही दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये रहा।
- अपनी रिलीज से तीसरे दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए।
- मगर चौथे दिन फिल्म की कमाई घट गई। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- फिल्म 'इनसिडियस' का टोटल कलेक्शन 9.98 करोड़ रुपये है।
यह मशहूर 'इनसिडियस' फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है। फिल्म में एमिली इव और लिन शाये मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 'इनसिडियस आउट ऑफ द फर्दर' बॉक्स ऑफिस पर 21 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी।
इरुमुडी मचा रही धमाल
फिल्म इरुमुडी सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी लुभा रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये कमाए। उसके दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रविवार को फिल्म ने लगभग 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अपनी रिलीज से चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 8.83 रुपये कमाए। फिल्म ने चार दिनों में अब तक 59.33 करोड़ रुपये का करोबार किया है।
फिल्म में रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर, सई कुमार अहम किरदारों में है। फिल्म 21 अगस्त 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक तरफ जहां हॉलीवुड की स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे, द ओडिसी, इनसिडियस का विकल्प दर्शकों के पास है। तो दूसरी तरफ भारतीय फिल्मों की भी बहार भी बॉक्स ऑफिस को मिल रही है। अगस्त के महीने में आवारापन 2, बंटवारा 1947, इरुमुडी भी रिलीज हुई हैं।