फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padma Shri Awards 2023 Suman Kalyanpur will be honoured with Padma Shri know about indian playback singer

Padma Shri Award 2023: सुमन कल्याणपुर को राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े किस्से

Wed, 22 Mar 2023 07:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने सुमन को पद्म श्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Padma Shri Awards 2023 Suman Kalyanpur will be honoured with Padma Shri know about indian playback singer
सुमन कल्याणपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। वहीं, पुरस्कार लेने वालों में पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का नाम भी शामिल है। सुमन कल्याणपुर को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने सुमन को पद्म श्री से सम्मानित किया। आइए आपको गायिका से रूबरू कराते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

Padma Shri Awards 2023 Suman Kalyanpur will be honoured with Padma Shri know about indian playback singer
सुमन कल्याणपुर - फोटो : Social media
सुमन कल्याणपुर बाॅलीवुड की मशहूर गायिका हैं। पुराने जमाने के उनके गीत आज भी काफी मशहूर है। इनमें 'ना तुम जानों न हम', 'दिल गम से जल रहा है', 'मेरे संग गा', 'मेरे महबूब न जा', 'जो हम पे गुजरती है', 'बहना ने भाई की कलाई में' आदि कई गाने काफी हिट हो चुके हैं। सुमन कल्याणपुर ने रफी साहब के साथ भी कई गाने गाए हैं और इन गानों को बहुत ज्यादा प्यार भी मिला है।

Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान

Padma Shri Awards 2023 Suman Kalyanpur will be honoured with Padma Shri know about indian playback singer
सुमन कल्याणपुर, लता मंगेशकर - फोटो : Social media

लता दी की फैन हैं सुमन
लता मंगेशकर के साथ सुमन कल्याणपुर का खास रिश्ता रहा है। उन्हें लता दी के गाए हुए गाने बहुत पसंद हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, 'लता दीदी की आवाज बहुत ही कोमल और मधुर थी। उनकी आवाज मतलब एक ऐसा स्वर जो हम सभी के लिए आदर्श था। आज वह स्वर नहीं रहा। कुछ खोया-खोया सा लगता है, लेकिन उनके गाने आज भी हमारे बीच में मौजूद हैं और हमेशा मौजूद रहेंगे। मैं उनसे चार या पांच बार ही मिली थी, लेकिन जब भी मिली, मुझे अपनापन महसूस होता था और शायद यही अपनापन वह भी महसूस करती थीं। हम एक-दूसरे का हाथ पकड़ बातें किया करते थे। ऐसा लगता जैसे अर्से बाद दो सहेलियां मिल रही हों। हमारा एक ही डुएट गाना 'चांद के लिए' भी रिकॉर्ड हुआ है।'

Padma Vibhushan 2023: उस्ताद जाकिर हुसैन पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, जानें तबला वादक के बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed