फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padma Shri Awardee Sobha Naidu Passed Away at 64

कुचिपुड़ी की प्रसिद्ध नृत्यांगना शोभा नायडू का 64 साल की उम्र में निधन, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Wed, 14 Oct 2020 06:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Awardee Sobha Naidu Passed Away at 64
शोभा नायडू - फोटो : फाइल

प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 64 साल की उम्र में निधन हो गया। 14 अक्तूबर को रात डेढ़ बजे शोभा नायडू ने अंतिम सांस ली। उनके पति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अर्जुन राव ने बताया कि वो लंबे समय से न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


शोभा नायडू की मुख्य उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य नृत्य-नटिकाओं की कोरियोग्राफी करना शामिल था। शोभा नायडू ने सत्यभामा, देव देवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईंबाबा और देवी पार्वती की मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

 
शोभा नायडू के कार्यक्रम को ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, हांगकांग, मैक्सिको, वैनेजुएला और क्यूबा सहित कई देशों में कार्यक्रम किए। उन्होंने अपनी जिंदगी में भारत और विदेशों के तमाम छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शोभा नायडू को पद्मश्री के अलावा आंध्र प्रदेश सरकार और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों ने तमाम सम्मानों से भी नवाजा। उनके निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सत्यभामा और पद्मावती की भूमिकाओं को हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नायडू के परिवार को सांत्वना दी। सीएम राव के अलावा भी सोशल मीडिया पर सितारे और शोभा के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed