फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   P.I. Meena announcement Tanya Maniktala will now be seen on OTT Here you can watch this unique crime series

P I Meena: तान्या मानिकतला का ओटीटी पर अब दिखेगा ये नया रूप, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये अनोखी क्राइम सीरीज

Thu, 26 Oct 2023 01:19 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 26 Oct 2023 01:19 PM IST
सार

अरिंदम मित्रा निर्मित सीरीज ‘पी आई मीना’ के निर्देशक देबालोय भट्टाचार्य हैं और इसमें तान्या मानिकतला ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
P.I. Meena announcement Tanya Maniktala will now be seen on OTT Here you can watch this unique crime series
पी आई मीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज ‘पी आई मीना’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। ओटीटी का दावा है कि इस अमेजन ओरिजिनल सीरीज की कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने वाली है। ये कहानी एक ऐसी युवा और परेशानियों से जूझ रही प्राइवेट डिटेक्टिव की है जो बड़े रोमांचक तरीके से मामले की छानबीन करती है। अरिंदम मित्रा निर्मित सीरीज ‘पी आई मीना’ के निर्देशक देबालोय भट्टाचार्य हैं और इसमें तान्या मानिकतला ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


इस दिन होगा ‘पी आई मीना’ का प्रीमियर
तान्या मानिकतला के अलावा परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक और जरीना वहाब जैसे दमदार कलाकारों से सजी सीरीज ‘पी आई मीना’ 3 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। ये सीरीज आठ एपिसोड की है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन


अरिंदम मित्रा ने सीरीज को लेकर कही यह बात
सीरीज के लेखक एवं निर्माता अरिंदम मित्रा बताते हैं, ‘हम एक ऐसी कहानी को पेश करने वाले हैं, जो दर्शकों को प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर मीना के नजरिये से अपराध की अंधेरी, खतरनाक और भूल भुलैया जैसी दुनिया में ले जाती है। एक महिला की मुख्य भूमिका वाली इस तरह की दमदार कहानी को तैयार करना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है, जिसे देबालोय के कुशल निर्देशन ने और भी शानदार बना दिया है।’ 

पहली बार करवा चौथ मनाएंगी बी-टाउन की ये हसीनाएं

अपने पहले हिंदी प्रोजेक्ट पर क्या बोले देबालोय भट्टाचार्य
वहीं निर्देशक देबालोय भट्टाचार्य कहते हैं, ‘मुझे इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स ने हमेशा लुभाया है और वे मुझे बेहद पसंद रहे हैं। ‘पी आई मीना’ मेरा पहला हिंदी प्रोजेक्ट है और शायद इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता था। किसी भी कहानी में जान डालना निर्देशक का काम होता है, लेकिन स्क्रिप्ट के पन्नों को दर्शकों की स्क्रीन पर पेश करना सचमुच बड़ा कठिन काम है। हमने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसे ही ‘पी आई मीना’ को तैयार किया है।’

Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका की शादी का वीडियो देख भावुक हुए करण जौहर, दीपवीर को देख महसूस हुआ अकेलापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed