Oscars 2025: लॉस एंजिल्स की भीषण आग के कारण ऑस्कर नामांकन की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगा एलान
97th Academy Awards: लॉस एंजिल्स क्षेत्र में भीषण जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों में तबाही मची है। इस आग का असर कई कार्यक्रमों और आयोजनों पर भी दिख रहा है। ऑस्कर भी इसमें से एक है।
विस्तार
लॉस एंजिल्स क्षेत्र में भीषण जंगल की आग और तेज हवाओं का असर 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2025) पर भी पड़ा है। लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग के मद्देनजर, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर नामांकन वोटिंग विंडो को आगे बढ़ा दिया है। लगभग 10,000 अकादमी सदस्यों के लिए वोटिंग 8 जनवरी को शुरू हुई थी। यह वोटिंग विंडो 12 जनवरी को बंद होनी थी। हालांकि, वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक अब इसकी समयसीमा बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई है।
इस तारीख को होगा नामांकन का एलान
इसके अलावा नामांकनों की घोषणा मूल रूप से 17 जनवरी को की जानी थी। लेकन, अब इस तारीख में बदलाव किया गया है। ऑस्कर नामांकन अब 19 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
Due to the ongoing fires in Los Angeles, and out of an abundance of caution, the Academy Museum and Fanny's will be closed today. Please stay safe. pic.twitter.com/y3QcnxtApM
— Academy Museum of Motion Pictures (@AcademyMuseum) January 8, 2025
सदस्यों को भेजा गया ईमेल
अकादमी ने बुधवार दोपहर सदस्यों को एक ईमेल भेजा, जिसमें सीईओ बिल क्रेमर ने तारीखों में बदलाव को लेकर जानकारी दी। ईमेल में लिखा था, 'हम दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगी विनाशकारी आग से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारे कई सदस्य और उद्योग सहयोगी लॉस एंजिल्स क्षेत्र में रहते और काम करते हैं। हमें उनकी चिंता है। आग से प्रभावित लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं'।
ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: राजपाल यादव ने बताई ‘बेबी जॉन’ के फ्लॉप होने की वजह, कहा- यह मेरे करियर की सबसे अच्छी फिल्म होती
कब होगा ऑस्कर का आयोजन?
आगे लिखा है कि लॉस एंजिल्स में बुधवार रात के लिए निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय फीचर शॉर्टलिस्ट स्क्रीनिंग को सप्ताह के आखिर में पोस्टपोन किया गया है। 11 जनवरी को एलए और न्यूयॉर्क शहर में होने वाले लॉस एंजिल्स साउंड ब्रांच बेक-ऑफ और मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट ब्रांच बेक-ऑफ को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्कर समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 को होगा। कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर समारोह की मेजबानी करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Oscars 2025: लॉस एंजिल्स की भीषण आग के कारण ऑस्कर नामांकन की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगा एलान