फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar 2023: The adorable donkey and Bear showed up during 95th Academy Awards know the reason and all details

Oscar 2023: गधे से लेकर भालू तक, जानें ऑस्कर अवॉर्ड्स के स्टेज पर कितने अजब नजारे दिखे

Mon, 13 Mar 2023 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Mar 2023 11:52 AM IST
सार

इस बार ऑस्कर के मंच पर गधे और भालू ने भी उपस्थति दर्ज कराई। दोनों के लिए जमकर तालियां बजीं।

विज्ञापन
Oscar 2023: The adorable donkey and Bear showed up during 95th Academy Awards know the reason and all details
ऑस्कर के मंच पर नजर आए गधा और भालू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संपन्न हो चुका है। इस बार अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। न कोई विवाद हुआ न किसी के बीच बहस। अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस बार कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। अवॉर्ड सेरेमनी में कॉमेडी का भी खूब तड़गा लगा। ऑस्कर के मंच पर इस बार गधे का 'डेब्यू' हुआ। स्टेज पर गधे को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके अलावा एक भालू भी अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आया। आखिर क्या है इस भालू और गधे का कनेक्शन? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Oscars 2023 Winners: ऑस्कर अवॉर्ड में रहा इस फिल्म का दबदबा, एक-दो नहीं, सात अवॉर्ड किए अपने नाम

विज्ञापन

'गधे के लिए बजी तालियां'
ऑस्कर में स्टेज पर पधारे इस गधे का कनेक्शन दरअसल, फिल्म 'द बंशीज ऑफ इनिशरिन' से है। यह इस फिल्म के गधे जैमी का प्रतिनिधित्व करता है। बता दें कि शो के होस्ट जिमी किमेल बाकायदा पूरे सम्मान के साथ इस गधे को स्टेज तक लाए। वहां उपस्थित सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। हालांकि, इसके साथ-साथ लोग ठहाके लगाकर हंसते भी नजर आए। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में यह अपनी तरह का अलग नजारा देखने को मिला।

'भालू ने दिखाया करतब'
गधे के आलावा भालू ने भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या इस बार ऑस्कर में कोई सर्कस हुआ? तो हम स्पष्ट कर दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। दरअसल, इस भालू का ताल्लुक फिल्म 'कोकीन बियर' से है। फिल्म में नजर आए भालू का प्रतिनिधित्व करने के लिए ऑस्कर के स्टेज पर भी एक भालू आया। दिलचस्प बात यह है कि इस भालू ने पूरे सम्मान के साथ फिल्म 'कोकीन बियर' की निर्देशक एलिजाबेथ बैंक्स के साथ स्टेज पर कदम रखे। हालांकि, गधे की तरह यह भालू असली नहीं था।
Oscar 2023: पहला ऑस्कर जो बिना किसी विवाद के हुआ संपन्न, यहां जानिए अवॉर्ड समारोह से बड़ी जुड़ी कंट्रोवर्सी

विज्ञापन

भारत के लिए खास रहा समारोह
भारत के लिए यह अवॉर्ड फंक्शन खुशियों की सौगात लेकर आया है। फिल्म की झोली में दो ऑस्कर आए हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने को यह अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्म में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर मिला है।
Exclusive: आर्यन खान को पकड़ने वाले अफसर की बायोपिक शुरू, ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed