फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   This film dominated the Oscars 2023, won 7 awards, Everything Everywhere All at Once

Oscars 2023 Winners: ऑस्कर अवॉर्ड में रहा इस फिल्म का दबदबा, एक-दो नहीं, सात अवॉर्ड किए अपने नाम

Mon, 13 Mar 2023 10:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 13 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में एक फिल्म का दबदबा देखने को मिला है। इस मूवी ने एक, दो नहीं बल्कि 7 अकादमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन
This film dominated the Oscars 2023, won 7 awards, Everything Everywhere All at Once
ऑस्कर्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर 2023 के विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है। 95वें अकादमी अवॉर्ड की हर कैटेगरी को उसका विजेता मिल गया है। भारत ने भी ऑस्कर 2023 में अपना लोहा मनवाया है। वहीं ऑस्कर में इस साल किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए, आइए उसका नाम जान लेते हैं। साथ ही किस श्रेणी में उसे सफलता हासिल हुई है उसकी लिस्ट भी देख लेते हैं। 

विज्ञापन

 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : के हुई क्वान (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बताते चलें कि 'ऑस्कर 2023' में सबसे ज्यादा अवॉर्ड 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' ने हासिल किए हैं। 95वें अकादमी अवॉर्ड में के हुई क्वान ने सबसे पहले बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : जेमी ली कर्टिस (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए भी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की जेमी ली कर्टिस ने ऑस्कर 2023 अपने नाम किया है। इसके साथ उन्होंने एंजेला बैसेट (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर), हांग चाऊ (द व्हेल), केरी कोंडोन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन) को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

बेस्ट राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले) - 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस'

ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए बेस्ट राइटिंग का अवॉर्ड डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट को मिला है। ये भी फिल्म 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' से ही जुड़ा हुआ है।

 

बेस्ट लीड एक्ट्रेस : मिशेह योह (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बेस्ट लीड एक्ट्रेस का खिताब मिशेल योह की झोली में आ गिरा है। उन्हें 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए ही इस सम्मान से नवाजा गया है। 

बेस्ट डायरेक्टिंग : डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बेस्ट डायरेक्टिंग के लिए डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट ने हासिल किया है। ये अवॉर्ड भी फिल्म 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए ही है। वहीं इस जीते के साथ डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट ने स्टीवन स्पीलबर्ग को पछाड़ दिया है। 

बेस्ट पिक्चर - 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस'

बेस्टर पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' को मिला है। इसके साथ डेनियल क्वान, डेनियल शेइन और जोनाथन वैंग (प्रोड्यूसर) ने बड़ी जीत हासिल की है।

बेस्ट फिल्म एडिटिंग - 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस'

बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर भी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की झोली में आ गिरा है। इसके लिए पॉल रॉजर्स सम्मानित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed