फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On 6th anniversary of Tumbbad makers gave the gift of new film Crazxy it will be released in theaters on 2025

Crazxy: तुम्बाड़ की छठी सालगिरह पर मेकर्स ने दिया नई फिल्म का तोहफा, अगले साल इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Sat, 12 Oct 2024 04:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Oct 2024 04:13 PM IST
सार

तुम्बाड़ फिल्म के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। तुम्बाड़ की छठी एनिवर्सरी पर मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म 'क्रेजी' की रिलीज को लेकर बात की है। मेकर्स ने अगले साल फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई है।

विज्ञापन
On 6th anniversary of Tumbbad makers gave the gift of new film Crazxy it will be released in theaters on 2025
तुम्बाड़ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म 'तुम्बाड़' की रिलीज को 6 साल पूरे होने के बाद मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। मेकर्स के अनुसार इस फिल्म में सोहम शाह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। तुम्बाड़ फिल्म की री-रिलीज ने सबको चौंका दिया था। ग्रैंड विजुअल्स और अनोखी कहानी के साथ दर्शकों को फिल्म बहुत भाई भी है। फिल्म की छठी एनिवर्सरी पर मेकर्स ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
विज्ञापन

On 6th anniversary of Tumbbad makers gave the gift of new film Crazxy it will be released in theaters on 2025
क्रेजी का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shah_sohum
तुम्बाड़ के मेकर्स ने की ये घोषणा
फिल्म 'तुम्बाड़' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म क्रेजी की घोषणा की है। इस पोस्ट पर लिखा है, 'दोस्तों आज तुम्बाड़ को रि-रिलीज हुए 6 साल हो गए। आपने फिल्म को इतना प्यार दिया कि फिल्म रिलीज हो गई। हमारा तुम्बाड़ का सर्कल भी पूरा हो गया। 6 साल बाद हम आपके सामने हमारी नई फिल्म का सर्कल मोशन जारी कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'क्रेजी'। फिल्म सिनेमाघरों में 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। आर क्रेजी की सवारी के लिए तैयार हो जाइए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)


Karwa Chauth Songs: करवाचौथ की थीम पर फिल्माए गए ये बॉलीवुड गानें, त्योहार को बना देंगे और भी खास

विज्ञापन
विज्ञापन

On 6th anniversary of Tumbbad makers gave the gift of new film Crazxy it will be released in theaters on 2025
सोहम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्देशक और लेखक का भी ऐलान
फिल्म का निर्देशन और लेखन गिरीश कोहली करेंगे। प्रोडक्शन में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता सुरेश शाह और आदेश प्रसाद करेंगे। फिल्म क्रेजी में संगीत गुलजार ने लिखा है। वहीं, संगीत विशाल भारद्वाज देंगे। फिल्म के ऐलान के बाद प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर खुशी से कई सारे कमेंट्स किए हैं।

Vettaiyan Movie Review: दांव पर बिग बी व रजनीकांत की साख, ‘जय भीम’ वाले ज्ञानवेल का ‘पैन इंडिया प्रोजेक्ट’

विज्ञापन

On 6th anniversary of Tumbbad makers gave the gift of new film Crazxy it will be released in theaters on 2025
तुम्बाड़ - फोटो : यूट्यूब
साल 2018 की फिल्म को दोबारा किया रिलीज
'तुम्बाड़' फिल्म को मूल रूप से साल 2018 में रिलीज किया गया था। अब इसके छह साल बाद इसे दोबारा से रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म इस बार बॉक्स ऑफिस पर पहले से भी ज्यादा सफल साबित हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के सह-निर्माता और अभिनेता सोहम शाह ने फिल्म की सफलता को लेकर उत्साह जाहिर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed