{"_id":"9562951fd3c423c10bdc73eeee7e04d3","slug":"ok-kanmani-s-first-trailer-is-out-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिरत्नम की फिल्म 'ओके कनमानी' का ट्रेलर है दमदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिरत्नम की फिल्म 'ओके कनमानी' का ट्रेलर है दमदार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Mar 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिरत्नम की फिल्म 'ओके कनमानी' का पहला ट्रेलर सामने आ गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। मणि की यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है।
विज्ञापन
'ओके कनमानी' एक लव स्टोरी है जिसमें कॉलेज लवर्स का प्यार दिखाया गया है। कहानी में एक सलमान एक प्लेबॉय का रोल निभा रहे हैं जिनके साथ नित्या मेनन होंगी।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2014 में शुरू हुई थी। फिल्म की अधिकतर शूटिंग चेन्नई और उसके आसपास की गई है। इसके अलावा आईआईएम चेन्नई कैंपस और सीईपीटी अहमदाबाद कैंपस में भी फिल्म के कई सीन शूट हुए हैं।
विज्ञापन
युवाओं को इस फिल्म का खासतौर पर इंतजार है। इस फिल्म में प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में हैं। वैसे फिल्म का ट्रेलर भी दमदार है। जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने की पूरी ताकत रखता है।
बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा लग रहा है। इसके अलावा सलमान और नित्या की जोड़ी भी जम रही है। फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है। फिल्म दीवानों को यह फिल्म अप्रैल में थिऐटर में देखने को मिलेगी।
मणिरत्नम की 'ओके कनमानी' का ट्रेलर देखा आपने : http://goo.gl/GS7NzP