फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nwajuddin Sign film to haramkhaor only one lakha

नवाजुद्दीन ने किया चौंकाने वाला काम, बदले में बने 'हरामखोर'

Mon, 23 Mar 2015 03:16 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Nwajuddin Sign film to haramkhaor only one lakha

आजकल बॉलीवुड में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सबसे ज्यादा डिमांड वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। इसके बावजूद भी नवाजुद्दीन ने मात्र एक लाख रुपये में एक फिल्म साइन की है। जो कि कोई भी डिमांड में रहने वाला अभिनेता नहीं करता।

विज्ञापन


खबर है कि प्रतिभाशाली एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'हरामखोर' मात्र एक लाख में साइन की है। नवाजुद्दीन ने यह फिल्म चार साल पहले साइन की थी। फिल्म को साइन करने का कारण फिल्म की स्क्रिप्ट थी। नवाजुद्दीन की फिल्म बदलापुर भी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन ने कहा, मेरा पैसा लेने का कोई और क्राइटेरिया

Nwajuddin Sign film to haramkhaor only one lakha

इस कारनामे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि 'अगर फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होती है तो फिर पैसे की कोई प्रॉब्लम नहीं है, भले ही छोटे बजट की फिल्म हो, लेकिन स्क्रिप्ट दमदार होनी चाहिए। मेरा पैसा लेने का कोई और क्राइटेरिया नहीं है।'

ऐसा माना जाता है कि नवाजुद्दीन अपनी कमाई का पैसा अपने भाई को दे देते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से 500-1000 रुपये लेते रहते हैं और यही नहीं नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया भी इससे बेहद खुश हैं। जबकि नवाज के गुरबत के दिनों में वो हमेशा उनके साथ रहीं हैं। फिलहाल नवाजुद्दीन इन दिनों सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' और शाहरुख के साथ 'रईस' की तैयारी में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed