फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nushrratt Bharuccha starrer action thriller film Akelli shooting end actress shared post on social media

Akelli: एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' की शूटिंग खत्म, नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 02 Apr 2023 10:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 10:50 PM IST
सार

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' की शूटिंग खत्म हो गई है। एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha starrer action thriller film Akelli shooting end actress shared post on social media
अकेली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई हैं। अभिनेत्री लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों नुसरत अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

Nushrratt Bharuccha starrer action thriller film Akelli shooting end actress shared post on social media
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोरी शेयर कर दी जानकारी
नुसरत ने स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, "इट्स ए रैप।" शेयर की गई इस फोटो में एक्ट्रेस पिंक शर्ट में केक के पीछे खड़े पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग इराक में की गई है साथ ही फिल्म की कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे एक व्यक्ति रेगिस्तान की जमीन में फंसने जैसी विपरीत परिस्थितियों में अपनी क्षमताओं का एहसास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha starrer action thriller film Akelli shooting end actress shared post on social media
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार
इस फिल्म का डायरेक्टशन डायरेक्टर प्रणय मेश्राम ने किया गया है। प्रणय ने कई सारे प्रोजेक्टस में एक सहयोगी निदेशक के रूप में काम किया है। इस फिल्म के साथ वह खुद को बतौर निर्देशक के रूप में शुरुआत करेंगे। वहीं, फिल्म के रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें-  Kichcha Sudeepa: लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटे किच्चा सुदीप, पोस्ट साझा कर फैंस को दी अगली फिल्म की जानकारी

विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha starrer action thriller film Akelli shooting end actress shared post on social media
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

'सेल्फी' में आईं थी नजर
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर इमरान हाशमी और डायना पेंटी भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल साबित हुई।

यह भी पढ़ें-  Prabhas: नानी की 'दशहरा' देख खुश हुए प्रभास, पोस्ट साझा कर बोले- हमें और ऐसी फिल्में बनानी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed