फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nushrratt Bharuccha Breaks Silence On Viral Instagram Story Clarifies Puppy Was Making Sounds Act Responsibly

‘लोगों ने हद कर दी’, वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी; बोलीं- इतना बवाल क्यों मचा है?

Thu, 04 Jun 2026 02:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 04 Jun 2026 02:55 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूता ने अपनी वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्टीकरण जारी किया है। जानिए उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha Breaks Silence On Viral Instagram Story Clarifies Puppy Was Making Sounds Act Responsibly
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha

विस्तार

अभिनेत्री नुसरत भरूचा उस समय अचानक सुर्खियों में आ गईं, जब विराट कोहली की आरसीबी के आईपीएल जीतते ही उन्होंने एक स्टोरी साझा की। उनकी ये इंस्टाग्राम स्टोरी देखते-देखते ही वायरल हो गई। स्टोरी में दिख जरूर आरसीबी की जीत रही थी, लेकिन पीछे आ रही आवाजों ने सुर्खियां बटोरीं और स्टोरी को वायरल कर दिया। इसके बाद इस पर नुसरत को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। अब नुसरत भरूचा ने इस वायरल स्टोरी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है और पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

एक पप्पी के रोने से इतना बवाल मचा दिया
नुसरत ने फिर से वो ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘फिर से पोस्ट कर रही हूं, क्योंकि मैं जानना चाहती हूं कि मेरे पप्पी (छोटे कुत्ते) की आवाजों से क्या दिक्कत है और क्यों इतना बवाल मचा है। कुछ लोगों ने हद ही कर दी है।

विज्ञापन


एक पप्पी के रोने की आवाज से इतना बवाल मचा दिया। फिर किसी ने मेरी ओर से फर्जी स्पष्टीकरण भी साझा कर दिया। सच ये है कि मैं अपनी एक दोस्त के यहां मैच देख रही थी और वहां एक पप्पी पीछे रो रहा था, जिसकी आवाजें आ रही थीं। यह वीडियो मेरी दोस्त ने उसी समय बनाया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नुसरत ने बताई कुत्ते की आवाज
बीते दिन इस घटना के बाद नुसरत सार्वजनिक रूप से नजर आईं, लेकिन इस दौरान भी वो पैपराजी से बचती दिखीं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई स्पष्टीकरण दिए हैं, जिनमें उस कमरे का एक वीडियो भी शामिल है, जहां कथित तौर पर वह उस दिन मैच देख रही थीं।


उन्होंने लिखा, ‘यह वही घर है जहां मैं मैच देख रही थी। यह मेरा पप्पी (छोटा कुत्ता) है। यह उसी रात का कुछ देर बाद का वीडियो है। मुझे डर था कि शायद कुछ हो गया होगा, इसलिए मुझे वह वीडियो डिलीट करने की सलाह दी गई और मैंने कर दिया।





आप लोग अपने बेबुनियाद विचारों पर काबू रखें। मोबाइल फोन होने से उत्पीड़न का अधिकार नहीं मिल जाता। गलत मतलब न निकालें और आंख बंद करके किसी भी बात को सच न मान लें। सोच-समझकर और जिम्मेदारी से काम लें।

Nushrratt Bharuccha Breaks Silence On Viral Instagram Story Clarifies Puppy Was Making Sounds Act Responsibly
घूसखोर पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी नुसरत
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब नुसरत अगली बार मनोज बाजपेयी के साथ 'घुसखोर पंडत' में नजर आएंगी। फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद उठने के बाद अब इसे नए शीर्षक के साथ रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed