फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nukkad fame actor Sameer Khakhar lookout for good roles

मशहूर सीरियल 'नुक्कड़' के इस अभिनेता ने की मन की बात- ‘काम की गंभीर परेशानी लेकिन...’

Wed, 06 Jan 2021 08:43 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Jan 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Nukkad fame actor Sameer Khakhar lookout for good roles
समीर खक्कर - फोटो : यूट्यूब

दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक नुक्कड़ में खोपड़ी का किरदार निभाकर मशहूर हुए वरिष्ठ अभिनेता समीर खक्कर इंतजार कर रहे हैं कि कब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिर से पूरी तरह से पटरी पर लौटे और उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हो। कोरोना वायरस की वजह से इंडस्ट्री की खराब हुई हालत के बारे में समीर अच्छे से जानते हैं और वह काम को लेकर बहुत ज्यादा उतावलापन भी नहीं दिखा रहे। क्योंकि, वह जानते हैं कि यह ऐसा समय है जब लगभग सब की हालत एक जैसी है।

विज्ञापन

 
आशावादी होकर समीर ने अपने बयान में कहा, 'मैं दुखी नहीं होना चाहता। और न ही यह कहना चाहता हूं कि आस-पास चल रही चीजों से मैं संतुष्ट नहीं। मुझे इतनी आशा तो जरूर है कि अगर कोई अच्छा काम होगा तो वह मुझे अपने आप ढूंढ ही लेगा। वैसे तो मैं बेकरार हूं कैमरे के सामने आने के लिए और सिर्फ आशा ही कर सकता हूं कि इस साल मुझे कोई न कोई अच्छा काम जरूर मिलेगा।' 90 के दशक में समीर फिल्मों में जाना पहचाना नाम बन गए थे। लेकिन, वर्ष 1996 में ही उन्होंने देश छोड़ दिया और अमेरिका जाकर रहने लगे।

विज्ञापन

समीर ने अमेरिका में जाकर अभिनय नहीं किया, बल्कि जावा कोडर के रूप में नौकरी कर ली। लेकिन, उनकी नौकरी वर्ष 2008 में छूट गई जब अमेरिका में मंदी आई। समीर ने बताया कि वह अमेरिका में रहकर खुश थे और वहां उन्हें कोई एक अभिनेता के रूप में नहीं जानता था। यही कारण रहा कि उन्हें अभिनय छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में हाथ आजमाना पड़ा। समीर बताते हैं कि जब वह देश में भी थे तब भी उन्हें काम के लिए बहुत ज्यादा ऑफर नहीं मिलते थे। और जो मिलते थे वह धारावाहिक 'नुक्कड़' में निभाए किरदार खोपड़ी के जैसे ही थे। 
 
समीर का कहना है कि जब वह अमेरिका से वापस लौटे तो वह अपने दोस्तों से काम मांगने के लिए नहीं गए। उन्हें आगे जो भी काम मिला, वह उनके पिछले काम को देखकर ही मिल रहा था। समीर का कहना है कि कोई भी कलाकार एक अच्छा अभिनेता नहीं बन सकता अगर वह चारों तरफ काम ही मांगता फिरे। समीर कहते हैं, 'इस मामले में मैं थोड़ा पुराने स्कूल का आदमी हूं। मैं काम के लिए चारों तरफ खुद को बेच नहीं सकता। मुझे नहीं पता कि बाजार आखिर किस तरह चलता है लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि जो लोग मुझे जानते हैं और उनके पास अगर मेरे लायक कुछ काम आएगा तो वह मुझ तक खुद ब खुद पहुंच जाएंगे।'
 
समीर ने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'नुक्कड़' से ही की थी। उसके बाद उन्हें दूरदर्शन के ही धारावाहिक 'सर्कस' में चिंतामणि की भूमिका निभाते हुए देखा गया। डीडी मेट्रो के धारावाहिक 'श्रीमान श्रीमती' में भी समीर ने फिल्म निर्देशक टोटो की भूमिका निभाई। और, कुछ समय पहले उन्हें धारावाहिक 'संजीवनी' में भी गुड्डू माथुर की भूमिका निभाते हुए देखा गया। समीर कुछ साल पहले 'हंसी तो फंसी', 'जय हो', 'पटेल की पंजाबी शादी' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed