NTR 30: जूनियर एनटीआर की फिल्म से जुड़े सैफ अली खान, नेगेटिव रोल में आएंगे नजर
सामने आई इस तस्वीर के बाद यह साफ हो गया है कि सैफ अली खान अब आरआरआर स्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
विस्तार
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' काफी वक्त से अपनी स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में है। इस फिल्म से जुड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसमें अब सैफ अली खान की एंट्री भी हो गई है। बता दें कि 'एनटीआर 30' में सैफ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही फोटो
सामने आई इस तस्वीर के बाद यह साफ हो गया है कि सैफ अली खान अब आरआरआर स्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है। इस मौके पर कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं।
Amitabh Bachchan: चैटजीपीटी से ब्लॉग लिखवाना चाहते थे बिग बी? इस वजह से त्याग दिया इरादा
सैफ ने भी शुरू की शूटिंग
बता दें कि जूनियर एनटीआर दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'NTR 30' को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज है। पहले फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर की एंट्री हुई थी। अब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी एनटीआर 30 से जुड़ गए हैं। सैफ ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर के साथ नजर आ रहे हैं।
Vivek Agnihotri: समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- यह सामान्य, नहीं कोई अपराध
टाइटल का खुलासा नहीं हुआ
सैफ अली खान ने एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। बता दें कि कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक NTR की इस 30वीं फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तेलुगु समेत तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
Salman Khan: शहनाज को मूव ऑन की नसीहत देना सलमान को पड़ा महंगा, सिडनाज के फैंस ने जमकर लगाई भाईजान की क्लास