फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now bachchan faimly face to face shahrukh khan

अभिषेक-ऐश्वर्य से मिले तक नहीं शाहरुख खान?

Fri, 07 Nov 2014 08:57 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
now bachchan faimly face to face shahrukh khan

हैप्पी न्यू ईयर को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। परंतु जिस तरह से जया बच्चन ने इस फिल्म को सार्वजनिक मंच पर ‘नॉनसेंस’ बताया, उससे बॉलीवुड में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

विज्ञापन


गंभीर और अथर्वान फिल्मों में काम करने वाले किसी सीनियर ऐक्टर ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर अंधी दौड़ लगाने वाली फिल्मों पर खरी-खरी कही है। लेकिन इस टिप्पणी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या शाहरुख खान और बच्चन परिवार के संबंध जल्द ही सामान्य हो पाएंगे?
विज्ञापन


मामला इतना आगे बढ़ गया है कि इस टिप्पणी का असर बच्चन और खान परिवार के आपसी रिश्तों में पड़ रहा है। चीजें न बिगड़ें इसका प्रयास अमिताभ के साथ अभिषेक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जुली रही है फिल्म पर प्रतिक्रिया

now bachchan faimly face to face shahrukh khan

जब से जया बच्चन ने शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को एक सार्वजनिक मंच पर नॉनसेंस यानी मूर्खतापूर्ण बताया है तब फिल्म इंडस्ट्री में गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया में चर्चा चल पड़ ही कि जया बच्चन की इस एक टिप्पणी ने दोनों परिवारों में खलबली मचा दी है।

असल में हैप्पी न्यू ईयर ने भले ही करोड़ों का कारोबार किया हो परंतु इसे लेकर दर्शकों की दो राय रही है। फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने या तो खुल कर तारीफ की या चुप्पी साध ली।

लेकिन जया बच्चन ने पिछले दिनों मुंबई में टाटा लिटरेचर फेस्टीवल में साहित्य और सिनेमा के संबंधों पर एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए खराब फिल्मों के उदाहरण के रूप में हैप्पी न्यू ईयर का नाम गिना दिया। वह यहीं नहीं ठहरी और कह गईं कि यह एक नॉनसेंस फिल्म है।

जया ने किया विरोध

now bachchan faimly face to face shahrukh khan

अपनी साफगोई के लिए मशहूर जया ने कहा कि सिर्फ अपने बेटे अभिषेक के लिए उन्होंने यह फिल्म देखी। परंतु फिल्म देख कर अभिषेक से भी दो टूक कह दिया कि अगर कैमरे के सामने ऊट-पटांग हरकतें करना ही ऐक्टिंग है तो तुम एक महान ऐक्टर हो।

उल्लेखीय है कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी साथी कलाकारों के लिए इतनी बेबाकी से राय जाहिर नहीं करता है। पता चला है कि जया बच्चन की इस प्रतिक्रिया ने शाहरुख खान और उनके कैंप को नाराज कर दिया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सूत्र बता रहे हैं कि सदी के सुपर सितारे अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी की ओर से माफी मांगते हुए व्यक्तिगत रूप से शाहरुख को एसएमएमस भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जया का इरादा शाहरुख और उनकी फिल्म के सम्मान को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

सूत्र यह भी कह रहे हैं कि जया पहले ही अपनी नापसंदगी शाहरुख के सामने इजहार कर चुकी थीं, जब उन्होंने यह फिल्म देखी थी। परंतु वह बात सिर्फ पारिवारिक माहौल में हुई थी। शाहरुख ने भी इसे हल्के ढंग से लिया था और हंस कर टाल गए थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जया बच्चन सार्वजनिक मंच पर फिल्म के खिलाफ ऐसा बोलेंगी।

अमिताभ ने की सार्वजनिक तारीफ

now bachchan faimly face to face shahrukh khan

उधर, अमिताभ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जया की सार्वजनिक टिप्पणी के बाद शाहरुख की फिल्म की सार्वजनिक रूप से तारीफ करना जरूरी समझा। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैप्पी न्यू ईयर के 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने पर कहा कि शाहरुख, निर्देशक फराह खान और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। अमिताभ ने फराह से यह भी कहा कि वह कब उन्हें लेकर फिल्म बनाएंगी?

वैसे इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि जया द्वारा फिल्म की सार्वजनिक आलोचना के बाद मामला जल्दी ठंडा होने वाला नहीं है। मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा है कि जया का बयान सामने आने के बाद उसी रात को अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ शाहरुख से मिलने के लिए उनके बंगले मन्नत में गए थे, जिससे डैमेज कंट्रोल कर सकें। परंतु शाहरुख ने दोनों से मुलाकात नहीं की।

नहीं मिले अभिषेक-ऐश्‍वर्या से

now bachchan faimly face to face shahrukh khan

शाहरुख के बजाय अभिषेक-ऐश्वर्या की अगवानी उनकी पत्नी गौरी ने की। जानकारों के मुताबिक शाहरुख बहुत संवेदनशील इंसान हैं और बहुत जल्दी अपनी आलोचनाओं से आहत हो जाते हैं। बताया जाता है कि खास तौर पर लोगों को माफ करने के मामले में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

इस कारण इंडस्ट्री में उनकी करीबी और विरोधी दोनों ही उन पर कोई ऐसी टिप्पणी करने से बचते हैं, जिससे किंग खान का दिल दुख जाए। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जया बच्चन ने शाहरुख खान को ठेस पहुंचाई है।

साल 2010 में जब अंतरराष्ट्रीय पत्रिका पीपुल्स ने उनसे एक लंबा साक्षात्कार लिया था, तब भी जया ने खरी-खरी बातें कही थी। जया से पूछा गया था कि जिस पार्टी में शाहरुख-सलमान के बीच शाहरुख की ऐश्वर्य पर टिप्पणी को लेकर जो झगड़ा हुआ था तो क्या उस पर वह अब भी शाहरुख से नाराज हैं? तब जया ने साफ कहा था कि बिल्कुल, मैं शाहरुख से नाराज हूं। मुझे इस मुद्दे पर शाहरुख से बात करने का मौका नहीं मिला।

अगर मेरे घर पर उन्होंने ऐसी बात कही होती तो मैं उन्हें थप्पड़ मार देती, जैसा कि मैं अपने बेटे साथ करती। लेकिन शाहरुख से मैं अपनी आत्मा से जुड़ी हुई हूं। इतना ही कह सकती हूं। उल्लखनीय है कि जया शाहरुख को अपने बेटे जैसा मानती हैं। परंतु जया की इस बात से शाहरुख और बच्चन परिवार के संबंध असहज हो गए थे। इसके बाद अमिताभ ने बीच-बचाव किया था और तब जाकर संबंध सुधरे थे।

फिर से तनाव की नौबत

now bachchan faimly face to face shahrukh khan

अब जया की नई टिप्पणी के बाद दोनों परिवारों के बीच फिर से तनाव जैसी स्थिति पैदा होती दिख रही है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि बच्चन और शाहरुख, दोनों के परिवार फिल्म इंडस्ट्री में बहुत रौब और रसूख रखते हैं।

2006 से 2008 के बीच अमिताभ और शाहरुख के बीच ‘शीत युद्ध’ जैसी स्थिति थी और यहां तक कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री उस समय दो हिस्सों में बंटी हुई थी।

तब शाहरुख के अमिताभ की डॉन के रीमेक में काम करने और उनकी जगह केबीसी का होस्ट बनने की खबरों के बीच यह तनाव पैदा हुआ था। यह शीत युद्ध खत्म होने के बाद भी कई बार दोनों सुपर नायकों के बीच समय-समय पर तनाव की खबरें आती रहीं।

परंतु दोनों ही इन पर टिप्पणियां करने से बचते रहे। इस साल दोनों के बीच दूरियां घटने की बातें तब सामने आई थीं, जब शाहरुख पहल करके भूतनाथ रिटर्न्स के सैट पर बिग बी से मिलने पहुंचे थे।

इसके बाद एक अन्य मौके पर हैप्पी न्यू ईयर के कुछ हिस्से दिखाने के लिए वे अमिताभ की एक शूटिंग के दौरान उनके सैट पर पहुंच गए थे। अमिताभ भी हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज से पहले इस फिल्म की तारीफ कर रहे थे और बाद भी उन्होंने इसकी प्रशंसा ही की। परंतु जया की बातों के साथ एक नया विवाद पैदा हो गया है। इसका पटाक्षेप कैसे होगा, सबको इसका इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed