फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now a film on priyanka chopra life

अब जान सकेंगे प्रियंका चोपड़ा को बिल्कुल करीब से

Sat, 03 May 2014 07:43 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
now a film on priyanka chopra life

प्रियंका चोपड़ा ने यूपी के एक छोटे शहर से निकल कर जिस तरह से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई, वह किसी के लिए प्रेरणा और फिल्म का विषय हो सकती है। लेकिन उनकी जिंदगी के उन शुरुआती दिनों पर एक फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है, जो विवादों से घिरे थे।

विज्ञापन


क्या प्रियंका को यह बात अच्छी लगेगी या फिर वह इसका विरोध करेंगी...? यह सब बातें इसलिए इन दिनों उठ रही हैं क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का पूरा जीवन दिखने वाला है।
विज्ञापन

जानते हैं प्रियंका का अतीत?

now a film on priyanka chopra life

ज्यादातर कामयाब लोग अपने अतीत से भागते हैं। ऐसे में अगर कोई उनकी बीती जिंदगी को दुनिया के सामने लाने की ठान तो क्या उन्हें यह बात पसंद आएगी? प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी आजकल यही सवाल है। कारण यह कि बॉलीवुड में उनके स्ट्रगल और शुरुआती दिनों के बारे में फिल्म बनने जा रही है।

यह फिल्म कोई और नहीं बना रहा, बल्कि एक वक्त उनके प्रेमी कहे जाने वाले ऐक्टर-मॉडल असीम मर्चेंट इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। असीम लंबे समय से फिल्मी दुनिया से गायब थे और अचानक इस धमाकेदार खबर के साथ लौटे हैं। असीम ने एक फिल्म निर्माण कंपनी लाइम लाइट मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. खोल ली है और वह प्रियंका की जिंदगी पर फिल्म बनाने के साथ इसका श्रीगणेश करने की तैयारी में हैं। लेकिन फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा? यह अभी तय नहीं है।

दिखेंगी कुछ रोचक बातें

now a film on priyanka chopra life
रोचक बात यह है कि असीम का कहना है कि वह प्रियंका के शुरुआती दिनों में मैनेजर रहे प्रकाश जाजू की जिंदगी को पर्दे पर उतार रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका और जाजू का विवाद 2004 में सामने आया था, जब वह उनका काम संभालने के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में तक दखल देने लगे थे।

कहा गया था कि खुद जाजू को प्रियंका से प्यार हो गया। इसके बाद प्रियंका के पिता (स्वर्गीय) डॉ. अशोक चोपड़ा ने जाजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने जाजू पर प्रियंका और पूरे परिवार को धमकियां देने के आरोप लगाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि जाजू गायब हो गए और 2008 में उन्हें पुलिस ने मध्यप्रदेश के महू से गिरफ्तार किया। जाजू को तब 67 दिनों की जेल तक काटनी पड़ी।
विज्ञापन

एक नए विवाद से होगा वास्ता

now a film on priyanka chopra life

हालांकि जाजू का आरोप था कि उन्हें प्रियंका से कोई लेने-देना नहीं है, वह केवल अपना बकाया पैसा उनसे वापस चाहते हैं, जो कि बहुत मोटी रकम है। वहीं प्रियंका का दावा था कि उन्होंने जाजू के काम की एक-एक पाई चुका दी है। असीम इस विवाद और पूरे घटनाक्रम को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि असीम प्रियंका को उनके मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। जब 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब भी दोनों के बीच प्यार की बातें सामने आई थीं। लेकिन दो साल बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए। अब असीम का कहना है कि वह सारी बातों को फिल्म में दिखाएंगे। तो क्या उनका किरदार भी कोई कलाकार फिल्म में निभाएगा? वह कहते हैं कि यह फिल्म जाजू और प्रियंका के बीच विवाद की कहानी होगी और जो भी लोग उस वक्त उनसे जुड़े थे, वे फिल्म में नजर आएंगे।

नाराज तो नहीं हो जाएंगी प्रियंका

now a film on priyanka chopra life

सूत्रों का कहना है कि असीम और जाजू का पुराना परिचय है और वे हमेशा एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं। लेकिन क्या इस विषय पर फिल्म बनाना प्रियंका को पसंद आएगा? शायद असीम को इस बात की परवाह नहीं क्योंकि उनका कहना है, ‘मैं फिल्म बिजनेस में उतर रहा हूं और मैंने इसके लिए एक कंपनी खोली है। अतः मैं केवल अपना काम करूंगा। अब यह भी हो सकता है कि मेरी दूसरी फिल्म किसी और को नाराज कर दे।’

इस मामले में प्रकाश जाजू का कहना है कि उन्हें अपनी जिंदगी की घटनाओं पर फिल्म बनाए जाने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। जाजू के अनुसार वह तो सिर्फ एक फंड मैनेजर थे, लेकिन प्रियंका के पिता ने उन्हें बेटी का मैनेजर बनने का दबाव डाला था। इसलिए वह फिल्मों में आए।

जाजू का यह भी कहना है कि फिल्मों से जुड़ाव के शुरुआती दिनों में वह हेमा मालिनी, श्रीदेवी से लेकर जैकी श्रॉफ या जिसके भी संपर्क में थे और इन लोगों पर आधारित किरदार फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं असीम का कहना है की वह फिल्म को किसी तरह से सनसनीखेज बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, बल्कि जो तथ्य हैं उन्हें उसी रूप में रखेंगे। प्रियंका फिलहाल इस मुद्दे पर खामोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed