पहली बार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं निम्रत कौर, आरती के दौरान आंखों से बहते रहे आंसू; देखें वायरल वीडियो
Nimrat Kaur At Mahakaleshwar Temple: निम्रत कौर इन दिनों कई तीर्थ स्थानों पर जा रही हैं। हाल ही में वह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस यात्रा के अनुभव को भी अभिनेत्री ने साझा किया है।
विस्तार
निम्रत कौर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया। वह आरती में शामिल हुईं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर दर्शन के अनुभव को भी अभिनेत्री ने यादगार बताया। साथ ही आरती के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं।
निम्रत कौर की आंखों से बहते दिखे आंसू
एएनआई पर मौजूद वीडियो में निम्रत कौर महाकालेश्वर मंदिर की आरती के दौरान काफी भावुक दिखीं। आरती के दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। आरती के बाद निम्रत कौर ने कहा, ‘मुझे पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला। नए साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। मैं बहुत भावुक और अभिभूत महसूस कर रही हूं।’
#WATCH | Ujjain, MP | Actor Nimrat Kaur says, "I got the good fortune of offering prayers at the Mahakaleshwar Temple for the first time. There cannot be a better start to the new year than this...I am feeling very emotional and overwhelmed..." https://t.co/yD5eYuSI4V pic.twitter.com/aQ6zpU859O
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 6, 2026
ये खबर भी पढ़ें: निम्रत कौर ने मनाया 43वां जन्मदिन, किए श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर के दर्शन, शेयर कीं तस्वीरें
निम्रत कौर की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?
निम्रत कौर लगभग 20 साल से सक्रिय हैं। पिछले साल वह ‘स्काई फोर्स’ और ‘कालीधर लापता’ में नजर आईं। ‘स्काई फोर्स’ में वह अक्षय के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं ‘कालीधर लापता’ में निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन के साथ अभिनय किया था। इस साल भी वह एक फिल्म ‘सेक्शन 84’ कर रही हैं।
