फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Jonas says Priyanka Chopra an absolute boss and amazing mother in her professional and personal life

Nick Jonas: प्रियंका प्रोफेशनली एक बॉस और पर्सनली अच्छी मां हैं, पति निक ने अभिनेत्री की तारीफों के बांधे पुल

Sat, 10 Jun 2023 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Jun 2023 12:13 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं।  हाल ही में, निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और उन्हें एक परफेक्ट मॉम की उपाधि भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर निक ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Nick Jonas says Priyanka Chopra an absolute  boss and amazing mother in her professional and personal life
प्रियंका और निक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं।  हाल ही में, निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और उन्हें एक परफेक्ट मॉम की उपाधि भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर निक ने क्या कहा है।

विज्ञापन

निक ने की प्रियंका की तारीफ
हाल ही में, एक इंटरव्यू में निक ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी मालती की परवरिश के लिए वह अपने पिता से प्रेरणा लेते हैं। सिंगर का मानना है कि जब भी वह अच्छे पिता के बारे में बात करते हैं तो उन्हें अपने पिता की ही याद आती है। बेटी मालती की परवरिश में प्रियंका ने उनका हमेशा साथ दिया है। प्रियंका सच में एक कमाल की मां है, जो मेरा और मेरी बेटी का जीवन के हर पड़ावों पर साथ देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालती की परवरिश के लिए प्रियंका को कहा धन्यवाद
निक ने कहा, ‘पिता बनने के लिए हमें हमेशा अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह खुशी महिलाओं के बगैर नहीं पाई जा सकती है। मैं इस यात्रा को अपनी पत्नी के साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, जो एक अच्छी पार्टनर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छी मां भी हैं। मेरी गैर मौजूदगी में वह मालती का इतने अच्छे से ध्यान रखती हैं कि कभी-कभी मैं भी सरप्राइज हो जाता हूं कि यह सब प्रियंका अकेले कैसे करती हैं। प्रियंका प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल हैं।

यह है जया किशोरी की फेवरेट फिल्म, आपने देखी क्या?

विज्ञापन

बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में हैं शुमार
आपको बता दें कि प्रियंका और निक दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद प्रियंका ने सेरोगेसी से मालती को जन्म दिया था। प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

Ankit Gupta-Priyanka Chahar: अंकित-प्रियंका ने सगाई की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed