फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new year celibration by stars

कोई अकेले तो कोई जोड़े में मनाएगा नया साल

Fri, 27 Dec 2013 03:27 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 27 Dec 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
new year celibration by stars

नए साल के जश्न को कोई सितारा अकेले मनाएगा तो कोई पेयर में। जानिए कैसा होगा इनका नया साल।

विज्ञापन


फिल्मी सितारे भले ही फिल्मों को प्रमोट करने के लिए देश भर में घूमें, जश्न मनाने की बारी आती है तो विदेश जाना पसंद करते हैं। इधर नया साल दस्तक देने को है और सितारों ने अपने परिजनों के साथ क्रिसमस मनाने के बाद विदेश की फ्लाइटें पकड़ना शुरू कर दी हैं।

गुरुवार को रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने उड़ान भरी। दोनों अलग-अलग दस मिनट के अंतराल से मुंबई के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचे थे। कैट ‘धूम-3’ की सफलता से बहुत खुश हैं और जोरदार पार्टी के मूड में हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को ही सैफ अली खान भी अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ स्विट्जरलैंड निकल गए। इमरान खान भी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ इस बार नए साल का स्वागत विदेश में कर रहे हैं।  दोनों ने गुरुवार को उड़ान भरी। इमरान लंबे समय से पत्नी के लिए लंबी छुट्टी लेने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश भट्ट की नई नई स्टार बनी बेटी आलिया भट्ट भी पहली बार अपने दोस्तों के साथ विदेश में नया साल मनाने निकल गई हैं। वह दुबई पहुंची हैं। जहां निर्माता करन जौहर और ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहले से मौजूद हैं।


शाहरुख खान और गौरी खान भी इस साल दुबई में ही नए साल का जश्न मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed