{"_id":"5b39bec84f1c1b254d8b9842","slug":"neha-kakkar-will-help-indian-idol-contestant-to-debt-relief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 10 के प्रतिभागी का कर्ज चुकाने को तैयार हुईं नेहा कक्कड़, चौतरफा प्रशंसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल 10 के प्रतिभागी का कर्ज चुकाने को तैयार हुईं नेहा कक्कड़, चौतरफा प्रशंसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भारत के सबसे बडे और सबसे प्रतिष्ठित सिंगिंग रियल्टी शो 'इंडियन आइडल' के 10वें सीज़न के साथ वापस आ गया है। वह शो जो पूरे देश में गाने के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं के लिए लॉन्च पैड रहा है, इसने संगीत प्रेमियों को पिछले 9 सीज़न में खूब प्रतिभाएं दी हैं। शो ऑडिशन एपिसोड के साथ शुरू होगा। एक बडे टेलेंट हंट के साथ कई प्रतिभाशाली गायक आएँगे, जो लाइव संगीतकारों के साथ ऑडिशन करेंगे और जो बाद के राउंड में जाने के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।
हाल ही में कोलकाता में इस शो के ऑडिशन चल रहे हैं। कोलकाता के ऑडिशन के दौरान, एक प्रतियोगी सागरिका डेका, जो असम के पास एक गांव से अपने भाग्य आजमाने आई थी, उसने सम्मान के रूप में वहां का पारंपरिक और सुंदर गमछा और टोपी जजेस तोहफे में दिया।

Trending Videos
जब नेहा ने सागरिका के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि बिजली दो साल पहले ही उसके गांव पहुंची थी और तभी उसने गाना सीखा, अपने पति के सेलफोन पर गाने सुनकर गाना गाना सीखा। जब नेहा ने मंच पर उनके पति को आमंत्रित किया तो हर कोई यह जानकर आश्चर्यचकित हुआ कि उसने सागरिका को 'इंडियन आइडल' के ऑडिशन में लाने के लिए अपने इकलौते खेत पर कर्ज लिया था।
पति-पत्नी दोनों ही अपनी कहानी सुनाते सुनाते भावुक हो गए। भावुक नेहा कक्कड़ ने तुरंत ही उनके कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। उन्होंने उसके पति के लिए भी ताली बजवाईं और यह भी कहा कि भारत में काश सभी के पति सागरिका के पति की तरह होते। आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल' वां सीजन 7 जुलाई को प्रसारित होगा।