TKSS: नेहा धूपिया को किस करने से पहले इस एक्टर को धोने पड़े थे पांच बार हाथ, कपिल ने किया खुलासा
नेहा धूपिया और यामी गौतम कपिल शर्मा के शो पर फिल्म 'ए थर्सडे' का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान कपिल ने कहा कि नेहा अपने हाइजिन को लेकर इतनी कंसर्न हैं कि उन्होंने एक एक्टर के हाथ को पांच बार धुलवा दिया था।
विस्तार
एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बोल्ड बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। कपिल शर्मा के शो में नेहा का एक चौंकाने वाला राज खुला। जिसमें पता चला कि एक बार नेहा ने किस करने से पहले अपने को स्टार को हाथ धोकर आने को कह दिया था।
महेश मांजरेकर के धुलवाए हाथ
कपिल शर्मा के शो में नेहा धूपिया और यामी गौतम फिल्म ए थर्सडे का प्रमोशन करने पहुंची थीं। शो के प्रामो में नेहा और यामी ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। शो में बातचीत के दौरान कपिल ने नेहा के बारे में खुलासा किया कि नेहा ने फिल्म दस कहानियां की शूटिंग के दौरान अपने को स्टार को किस करने से पहले पांच बार हाथ धुलवाया था। वहीं नेहा ने कपिल की बात को मजाक में उड़ाते हुए कहा कि वो अब शादीशुदा हैं और अब ऐसे रोल बिल्कुल नहीं कर सकती हैं।
ए थर्सडे में कॉप की भूमिका में हैं नेहा
कपिल ने नेहा धूपिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या आप पानी पुरी वाले से भी हाथ धोने या नहाने को कहती हैं। बता दें कि नेहा ने दस कहानियां में महेश मांजेरकर के साथ काम किया था। वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने नेहा के पति अंगद बेदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 'जब भी वो जिम से बाहर आते हैं, मेरा मन करता है कि दौड़कर कान में कहूं शर्ट चाहिए क्या?' ए थर्सडे में यामी गौतम एक किडनैपर का रोल कर रही हैं। जिसमें एक बच्चे के बदले वो 5 करोड़ की फिरौती मांगती हैं।
नेहा ने छोड़ा रोडीज
रणविजय के बाद बॉस लेडी की छवि वाली नेहा ने रोडीज को अलविदा कह दिया है। नेहा अब रोडीज के आने वाले सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। नेहा इस शो में गैंग लीडर की भूमिका में थीं। फैंस रणविजय सिंघा के जाने से पहले ही दुखी थे, अब नेहा के शो छोड़ने से वो शॉक्ड हो गए हैं।
नेहा का कहना है कि शादी और उनके बच्चों के जन्म के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। मेरे बच्चे पूरी तरह से मेरे और मेरे पति पर निर्भर हैं।