फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neera Bhanot brither Aneesh bhanot passed away Sonam Kapoor expressed grief

अवसान: नहीं रहे नीरजा भनोट के भाई अनीश, सोनम कपूर ने पोस्ट साझा कर जताया दुख

Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM IST
सार

  • नीरजा भनोट के भाई अनीश भनोट का निधन
  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
  • सोनम ने फिल्म में निभाया था नीरजा का किरदार

विज्ञापन
Neera Bhanot brither Aneesh bhanot passed away Sonam Kapoor expressed grief
अनीश भनोट, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ बेहद ही शानदार फिल्में जैसे रांझणा, आई हेट लव स्टोरीज,  में काम किया है जिसके चलते उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है। इसमें नीरजा भनोट की बायोपिक भी शामिल है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में नीरजा भनोट की वीरता की कहानी दिखाई गई थी जिसे पर्दे पर सोनम कपूर ने पेश किया था। इस फिल्म से सोनम के करियर को उड़ान मिली थी। वहीं अब खबर सामने आई है कि नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। नीरजा के भाई अनीश का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण चंडीगढ़ में हुआ। नीरजा के भाई के निधन पर सोनम कपूर ने पोस्ट साझा कर दुख जताया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन



सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वो नीरजा के भाई अनीश संग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो अनीश के गले दिखती लग रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ओम शांति...भगवान आपकी आत्मा को शांति दे अनीश भनोट....आपको बहुत बहुत धन्यवाद'। इसके साथ ही उन्होंने #neerjabhanot हैशटैग का इस्तेमाल किया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Neera Bhanot brither Aneesh bhanot passed away Sonam Kapoor expressed grief
सोनम कपूर, अनीश भनोट - फोटो : Instagram

सोनम की इस तस्वीर पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो एक बेहतरीन लेखक थे। मैंने इनकी वो किताब पढ़ी है जो उन्होंने अपनी बहन के लिए लिखी थी'। इसके साथ ही बहुत से यूजर्स ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी पोस्ट किए और परिवार को इस दुख को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बता दें कि सोनम कपूर नीरजा भनोट की बायोपिक में नजर आई थीं। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शको ने खूब प्यार दिया था। इसके साथ ही सोनम के लुक को भी काफी पसंद किया गया था। सोनम के अलावा शबाना आजमी, जिम सरभ, अर्जुन अनेजा अहम किरदार में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं। वो बहुत जल्द एक बड़े प्रोजक्ट के साथ बड़े पर्दे पर फिर नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed