फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui children are homeless at mid night daughter cries see viral video

Nawazuddin Siddiqui: सामने आया नवाज का असली चेहरा! पत्नी और बच्ची के साथ किया कुछ ऐसा, फूट फूटकर रोती रही बेटी

Fri, 03 Mar 2023 02:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Mar 2023 02:57 PM IST
सार

बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की पत्नी आलिया ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं इसी बीच पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक नया वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। आलिया के इस शेयर किये गए वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui children are homeless at mid night daughter cries see viral video
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रोते गिड़गिड़ाते आलिया सिद्दीकी ने वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाया है कि नवाज ने उन्हें और दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस वीडियो में आलिया दोनों बच्चों के साथ बंगले के बाहर नजर आ रही हैं। उनके साथ बेटी और बेटा भी है। दोनों बच्चे रोते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया और बच्चों को घर से निकाला
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्टर को बुरा-भला सुना रहा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडिया शेयर किया है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ आधी रात को सड़क पर नजर आ रही हैं। आलिया ने दावा किया है कि खुद नवाजुद्दीन ने उन्हें इस हाल पर रहने के लिए मजबूर किया है। उनके बच्चें भूखे हैं, उनके सिर पर छत तक छीन ली गई है। आलिया ने आरोप लगाए हैं कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर निकाल फेंका है। आलिया की यह वीडियो सोशल मीडिया पर हवा की तरह वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


आलिया ने वीडियो शेयर कर दिखाई हकीकत
वीडियो में आलिया अपने दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर खड़ी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि, 'मेरी बच्ची रो रही है वो बहुत परेशान हैं। मैं नहीं जानती नवाज ऐसा क्यों कर रही है, क्या उसे ये शोभा देता है। मैं नवाज के बंगले से आईं हूं, ये मेरे दोनों बच्चे हैं। हमें बंगले से निकाल दिया है। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है न मेरे पास पैसे हैं न घर है। कुछ समझ नहीं आ रहा मैं बच्चे लेकर कहां जाऊं। मैं तुझे कभी माफ नहीं करूंगी। जो मेरे बच्चों के साथ कर रहा है कभी माफ नहीं करूंगी। नवाज ने मुझे रात के 12 बजे बच्चों के साथ रोड़ पर खड़ा रखा हुआ है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं किधर जाऊं इस वक्त'। तो वहीं आलिया अपनी पोस्ट में एक वीडियो और शेयर की जहां उनके बच्चे सोते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसके जरिए वह नवाज की सच्चाई सभी के सामने लाने की बात कहती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल नवाज का इस मामले पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)



यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने नेपोटिज्म को बताया बेकार की बहस, बोले- उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed