फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   DisneyPlus Hotstar Gulmohar Movie Actor Manoj Bajpayee speaks on Nepotism says it is a pointless debate

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने नेपोटिज्म को बताया बेकार की बहस, बोले- उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे

Fri, 03 Mar 2023 02:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Mar 2023 02:10 PM IST
सार

हाल ही में एक्टर मनोज बायपेयी नेपोटिज्म पर बात करते नजर आए। उन्होंने इसे फिजूल की बहस करार दिया है।

विज्ञापन
DisneyPlus Hotstar Gulmohar Movie Actor Manoj Bajpayee speaks on Nepotism says it is a pointless debate
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहता है। हर कोई इस मामले पर अपनी अलग राय रखता नजर आता है। इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर लोग शुरुआत से ही दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक तरफ लोग इसे एक गैर-जरूरी बहस बताते हैं तो कुछ लोग आए दिन स्टारकिड्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। अब हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भाई-भतीजावाद पर टिप्पणी की है। उन्होंने इंडस्ट्री में इसे एक बेवजह की बहस करार दिया है। 

विज्ञापन


बताया नेपोटिज्म का मतलब
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, 'अधिकतर नेपोटिज्म का मतलब कनेक्शन्स और रिलेशनशिप से होता है। अगर आप किसी के साथ अच्छा महसूस करते हैं, तो आप उनके साथ ज्यादा काम करना चाहेंगे। अगर वे मेरी जगह किसी तायाजी के लड़के को लेने जा रहे हैं फिल्म में तो लें...उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे।'
विज्ञापन

Ghulam Mustafa Khan: शास्त्रीय संगीत के उस्ताद थे गुलाम मुस्तफा, सोनू निगम-एआर रहमान जैसे गायकों के थे गुरु
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिर्फ एक इंडस्ट्री से मांग ठीक नहीं'
मनोज बाजपेयी का कहना है कि समस्या फिल्म को दिखाए जाने में है, जो एक्जिबिटर्स होते हैं, वह भेदभाव करते हैं। जब उसको 100 स्क्रीन्स दे रहे हैं, तो कम से कम मुझे 25 तो दो...उसी को दे दोगे तो मेरा क्या? जो जितना पावरफुल होता है, वह अपनी पावर का व्हील उतना घुमाता रहता है। फेयरनेस की डिमांड सिर्फ एक ही इंडस्ट्री से करना ठीक नहीं।'
Shankar Mahadevan Birthday: 'ब्रीथलेस' के लिए शंकर महादेवन ने लगाई थी जान की बाजी, इतने मिनट तक रोकी थी सांस

'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बायपेयी इन दिनों फिल्म 'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। राहुल वी चिटेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शर्मिला टैगोर भी नजर आई हैं। इनके अलावा सिमरन , सूरज शर्मा , कावेरी सेठ , उत्सवी झा , जतिन गोस्वामी , चंदन रॉय और अमोल पालेकर जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
Gulmohar Movie Review: मौसम ए गुल को हंसाने की कोशिश करते मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और सिमरन का बढ़िया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed