{"_id":"64390857a81f261a070b88b9","slug":"nawazuddin-siddiqui-movie-jogira-sara-ra-ra-first-look-poster-out-know-about-release-date-update-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की 'जोगीरा सारा रारा' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की 'जोगीरा सारा रारा' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Fri, 14 Apr 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:37 PM IST
सार
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर की आगामी फिल्म 'जोगीरा सारा रारा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है।
विज्ञापन
'जोगीरा सारा रारा' फर्स्ट लुक पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आलिया से उनका झगड़ा कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अब एक्टर के वर्क फ्रंट को लेकर एक खुशखबरी है। नवाजुद्दीन की आगामी फिल्म 'जोगीरा सारा रारा' का पोस्टर आज रिलीज हो गया है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ नेहा शर्मा भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Bollywood: एक साथ नजर आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, तस्वीरें देख नेटिजंस ने लगा दी तारीफों की झड़ी
विज्ञापन
नजर आया नवाजुद्दीन का स्वैग
पोस्टर काफी शानदार है। इसमें नवाजुद्दीन स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कुशान नंदी ने किया है।
विज्ञापन
Chhipkali Release on Hold: रिलीज के पहले ही दिन 'छिपकली' के शोज कैंसिल, रिलीज में आई ये अड़चन
ये सितारे भी आएंगे नजर
इस फिल्म को गालिब असद भोपाली ने लिखा है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती जैसे सितारे भी चार चांद लगाते नजर आएंगे। बता दें कि महाक्षय, सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं, जिन्हें मिमोह के नाम से भी जाना जाता है।
Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'बिहू' को बता दिया बिहार का त्योहार, ट्रोल किए जाने पर मांगी माफी
महाक्षय ने साझा किया पोस्टर
महाक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हंसी के दंगल के लिए तैयार हो जाइए! जोगीरा सारा रारा 12 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।' एक्टर की पोस्ट पर यूजर्स जमकर बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram